देसी जुगाड़ से 6 घंटे में निकाला शव, राजस्थान-बाड़मेर में बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम की मौत

बाड़मेर.

बाड़मेर के गुड़ामालानी में बुधवार शाम बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे की मौत हो गई। रात करीब 10 बजे बच्चे का शव बाहर निकाल लिया गया। देसी जुगाड़ तकनीक एक्सपर्ट मेड़ा (जालोर) निवासी माधाराम के नेतृत्व में टीम ने पीवीसी पाइप, रस्सी, तार सहित अन्य जुगाड़ से बच्चे का रेस्क्यू करने का प्रयास किया। वहीं, कैमरा डालकर मासूम के मूवमेंट को भी बाहर लगी स्क्रीन पर देखा गया।

बच्चा जहां गिरा था, वो पुराना बोरवेल है और उसमें पानी भरा हुआ है। बच्चा करीब 100 फीट की गहराई में फंसा था। रेस्क्यू टीमें कैमरे की मदद से बच्चे की मूवमेंट पर नजर रखे हुए थी, लेकिन बोरवेल में काफी पानी भरा होने के कारण क्लियर इमेज नहीं मिल रही थी।
खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा बच्चा जानकारी के अनुसार, अर्जुन की ढाणी निवासी डालूराम के खेत में 3 दिन से नए बोरवेल का काम चल रहा था। पुराने बोरवेल में खारा पानी होने के कारण नया बोरवेल किया गया था। पुराने बोरवेल से दूसरे बोरवेल में मोटर शिफ्टिंग की जा रही थी। डालूराम का पोता नरेश (4) पुत्र पप्पू राम घर के पास खेत में खेल रहा था। इस दौरान मासूम खेलते-खेलते करीब 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चा करीब 100 फीट की गहराई पर फंसा था।
बच्चे के बोरवेल में गिरने की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और बच्चे को बोरवेल से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिला मुख्यालय से सिविल डिफेंस के साथ ही अन्य रेस्क्यू टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। सफलता नहीं मिलने पर रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। इसके बाद देसी जुगाड़ तकनीक के एक्सपर्ट मेड़ा (जालोर) निवासी माधाराम को मौके पर बुलाया गया। उनके आने के बाद करीब 7 बजे फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें