हॉस्टल में शॉवर से लटका मिला छात्रा का शव, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में सामान देने आए पिता इधर-उधर ढूंढते रहे

कोंडागांव.

कोंडागांव जिले के कनेरा मार्ग स्थित आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा का हॉस्टल के बाथरूम में शव मिला है। छात्रा का शव मिलने की खबर का पता चलते ही आश्रम के साथ ही आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना के तत्काल बाद कोतवाली पुलिस से लेकर आला अधिकारियों की टीम आश्रम आ पहुंची।

छात्रा का शव बाथरूम के शॉवर के एंगल में लटका हुआ मिला है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि छात्रा नीलिमा साहू (18) के पिता मंगलवार को अपनी बेटी को सामान देने के लिए हॉस्टल आये हुए थे। यहां बेटी को खोजने पर कहीं भी दिखाई नहीं दी, जिसके बाद पिता ने उसके फोन पर कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद पता चला कि छात्रा का फोन कमरे में बज रहा है। कमरे में जाने के बाद बाथरूम में नीलिमा का शव फंदे में लटका हुआ था। वहीं, पास के बिस्तर पर एक सुसाइड नोट भी था, जिसमें छात्रा ने पढ़ाई नहीं हो पाने व पढ़ाई समझ मे नहीं आने की बात कहते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा का स्थाई पता रानीतराई जिला बालोद है। वहीं, उनके रिश्तेदार फरसगांव में भी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि नीलिमा साहू के पिता चेतन लाल साहू पेशे से शिक्षक हैं। साथ ही उन्होंने कुछ दिन पहले ही दीपावली के बाद नीलिमा को हॉस्टल में पढ़ने के लिए छोड़ा था। वहीं, मंगलवार को नीलिमा का शव हॉस्टल के बाथरूम के अंदर एक एंगल में लटके हुए पाया गय। घटना के बाद से हॉस्टल में हड़कंप मच गया।

admin

Related Posts

सुरक्षा में बड़ी चूक: बिशुनपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 15 अपचारी बालक फरार, कई पर गंभीर अपराधों के आरोप

अंबिकापुर अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से बुधवार रात 15 अपचारी बालक फरार हो गए. फरार होने से पहले किशोरों ने ड्यूटी पर…

भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

रायपुर. प्रदेश में नशामुक्ति के प्रति व्यापक जनजागरण एवं सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित भारत माता वाहिनी योजना के तहत प्रभावी पहल की जा रही है। राज्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर