आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसदों का कड़ा रुख, पीएम मोदी के सम्मान पर कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली
भाजपा सांसदों ने दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पलटवार करते हुए कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस रैली को घुसपैठियों के समर्थन में सम्मेलन करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ घुसपैठियों के पक्ष में किया जा रहा है। नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की यह रैली दिखाती है कि कांग्रेस की सोच मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस जैसी हो गई है। राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर, कांग्रेस कार्यकर्ता अब खुलेआम नारों के जरिए पीएम मोदी को धमकी दे रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए जा रहे इन नारों के खिलाफ देश की जनता पीएम मोदी के साथ एकजुट होकर खड़ी है।

उन्होंने कहा कि वे गालियां देते रहेंगे, भारत की जनता चारों तरफ कमल खिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, इससे साफ है कि यह रैली घुसपैठियों के समर्थन में की जा रही है। संसद के शीतकालीन सत्र का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जब घुसपैठियों के खिलाफ बात की तो कांग्रेस के सांसदों को मिर्ची लगी और वॉकआउट कर दिया। भाजपा नेता विवेक ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनसरोकार समाप्त हो चुका है। देश में मतदाता उसे त्याग चुका है। खाली नारे वाली पार्टी इसी तरह रह जाएगी। अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रामलीला मैदान में पांच हजार की भीड़ की क्षमता है।

केरल में निगम चुनावों में एनडीए ने प्रचंड रूप से जीत हासिल की है। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा हो चुका है।
बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी को कोई छू नहीं सकता। उन्होंने मेहनत के साथ देश को आगे ले जाने का काम किया है।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इन लोगों का यही स्तर रह गया है। अब इतनी बड़ी हार के बाद अभद्र टिप्पणी करेंगे। बिहार में उनका सूपड़ा साफ हो गया। जनता वोट नहीं देती तो अभद्र टिप्पणी करेंगे। हम इसकी पुरजोर तरीके से निंदा करते हैं।

admin

Related Posts

अमेरिका को दो दशक में पहला बड़ा झटका, ईरान ने किया हमला; 13 सैनिक मारे गए

वाशिंगटन/ तेहरान  ईरान युद्ध में अमेरिका को जो झटका लगा है वैसा झटका पिछले दो दशक में कभी नहीं लगा। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी वायुसेना को…

पाकिस्तान की उम्मीदों को लगा करारा झटका, ईरान ने इस्लामाबाद में बैठक से किया साफ इनकार

इस्लामाबाद पाकिस्तान द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम कराने के प्रयास पूरी तरह विफल हो गए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को मध्यस्थों का हवाला देते हुए यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?