BJP नेता संगीत सोम ने मौलाना मदनी के ‘जिहाद’ बयान की कड़ी निंदा की, बयान हुआ विवादित

 मेरठ 
यूपी के मेरठ में बीजेपी
के पूर्व विधायक और फायर ब्रांड नेता संगीत सिंह सोम ने मौलाना मदनी द्वारा दिए गए जिहाद वाले बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो बीमार मौलाना हैं. उनकी मानसिकता बीमार है. संगीत सोम ने आरोप लगाते हुए कहा कि मदनी एक ऐसे संस्थान से आते हैं जहां से हमेशा आतंकी निकलते हैं, वह अपनी मानसिकता नहीं बदल सकते. 

सोम ने कहा- 'ये लोग संविधान की बात करते हैं लेकिन पत्नी रखेंगे चार. बात संविधान की करेंगे और संविधान को ही अपने तरीके से मोड़ना चाहते हैं. देश में जब-जब आतंक होता है, उसको सही ठहराते हैं. मैं सलाह देना चाहता हूं कि कहीं ऐसा ना हो कि देश के सनातनी सड़कों पर उतर आएं और तुम जैसे मौलानाओं को दौड़ा-दौड़ा कर मारना शुरू कर दें. यहां से पाकिस्तान तक दौड़ाकर ले जाएं और वहीं तुम्हारे घर में घुसा के आएं.'

संगीत सोम ने आगे कहा कि इनकी समझ में अभी आ नहीं रहा है, मैं एक बार फिर दोहरा रहा हूं, होश में आ जाओ. वैसे… इनके बारे में टिप्पणी करना बेकार है. ये किसी तरीके से संविधान को नहीं मानते और ये अपनी इस मानसिकता से बाहर भी नहीं आना चाहते हैं. 

मदनी के 'जिहाद' वाले बयान पर भड़के संगीत सोम

दरअसल, मदनी ने कहा था कि 'जहां जुल्म होगा, वहां जिहाद होगा'. इसपर संगीत सोम ने कहा कि ये लोग देश का संविधान अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं और जहां संविधान की बात आती है, वहां शरिया कानून की बात करते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब चार बीवी और 21 बच्चे रखने की बात आती है, तब संविधान याद नहीं आता, लेकिन जिहाद को सही ठहराना चाहते हैं.

सोम ने कहा, "पूरी दुनिया में अगर मुस्लिम कहीं सुरक्षित हैं तो वह भारत में हैं." उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग "खाते भारत की हैं और गाते पाकिस्तान की हैं." सोम ने सीधे तौर पर कहा कि आतंकी मदरसों से निकलते हैं, खासकर देवबंद से, और देश में मदरसे बंद होने चाहिए.

संगीत सोम ने चेतावनी दी कि अगर मौलाना नहीं सुधरे, तो "यहां का सनातनी सड़कों पर उतर के इनको दौड़ा-दौड़ा कर मारेगा और दौड़ा-दौड़ा के पाकिस्तान तक छोड़कर आएगा." उन्होंने घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर भेजने की भी बात कही.

मदनी का बयान- जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने एक कार्यक्रम में न्यायपालिका के हालिया फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 'बाबरी मस्जिद और तलाक जैसे मामलों के फैसलों से ऐसा लगता है कि अदालतें सरकार के दबाव में काम कर रही हैं.' उन्होंने आगे कहा था कि अदालतों के कई ऐसे फैसले सामने आए हैं, जिनमें संविधान में दिए गए अल्पसंख्यकों के अधिकारों का खुले तौर पर उल्लंघन हुआ है.

admin

Related Posts

एक्शन मोड में मुख्यमंत्री: 181 हेल्पलाइन केंद्र पहुंचकर परखी व्यवस्था, अधिकारियों को दी संवेदनशीलता और जवाबदेही की नसीहत

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को शासन सचिवालय में राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का अचानक दौरा कर सबको चौंका दिया। वह न सिर्फ व्यवस्थाओं का जायजा लेने…

राजस्थान में सक्रिय हुआ नया ठग गिरोह, सिर्फ एक कोड डायल कर आपके फोन का पूरा कंट्रोल ले रहे हैं अपराधी

जयपुर भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या किसी पार्क में अगर कोई घबराया हुआ शख्स आपसे कहे भाई साहब, एक जरूरी कॉल करनी है” तो जरा ठहर जाइए। यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह