बिलावल भुट्टो बोले – पानी दो वरना जंग के लिए तैयार रहे इंडिया, भारत बोला पानी कहीं नहीं जाएगा, जो करना है करो

नई दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर के जरिये भारत से मार खाने के बाद भी पाकिस्तान की हेकड़ी कम होने का नाम नहीं है। बता दें कि, भारत ने पहलगाम हमले के बाद 1965 के सिंधु जल समझौता निलंबित कर दिया था। कयास लगाए जा रहे थे कि भारत भविष्य में इसे बहाल कर सकता है। लेकिन पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह ने साफ़ कह दिया कि भारत कभी इस संधि को बहाल नहीं करेगा। इसके बाद से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टो ने भारत को गीदड़ भबकी देते हुए कहा है कि, ‘सिंधु नदी का पानी रोका तो सभी छह नदियों पर कब्जा कर लेंगे, युद्ध से भी पीछे नहीं हटेंगे…’ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) प्रमुख और पूर्व पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की इस गीदड़भभकी का हालांकि भारत ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया है। जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने एक लाइन में कहा कि पानी कहीं नहीं जाएगा, जो बोलना है बोलते रहो।

बिलावल भुट्टो जरदारी की गीदड़भभकियों पर सीआर पाटिल ने कहा, ‘मैं आपको एक लाइन में इतना कह सकता हूं कि पानी कहीं नहीं जाएगा। बाकी बिलावल भुट्टो जरदारी क्या कहते हैं, ये उनका प्रश्न है। उनको अपनी पॉलिटिक्स वहां करनी है तो वो कहते रहें, जो कहना है। उन्होंने तो धमकियां भी दी थीं कि पानी नहीं बहेगा तो खून बहेगा, वो भी आपने सुना होगा। ऐसी गीदड़भभकियों से तो हम डरते भी नहीं हैं। मगर कुछ बातें समय पर ही अच्छी लगती हैं इसलिए उसका जवाब समय पर ही देना उचित है।’

पहलगाम में 26 पर्यटकों की हुई थी हत्या
बता दें कि, 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से लिए गए पांच बड़े फैसलों में से जिसकी वजह से पाकिस्तान सबसे ज्यादा रो रहा है, वो है सिंधु जल संधि को सस्पेंड किया जाना। पाकिस्तान इस फैसले से इतना बौखलाया हुआ है कि या तो वह अजीबो गरीब बयान देता है या गीदड़भभकियां देता है।

पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कह दिया था कि सिंधु जल समझौते को कभी बहाल नहीं किया जाएगा. इस पर मंगलवार को बिलावल भुट्टो जरदारी ने गीदड़भभकी देते हुए कहा, ‘भारत अगर सिंधु जल संधि को मानने से इनकार करता है तो पाकिस्तान सभी छह नदियों से पानी लेगा. भारत सिंधु जल संधि को चालू करे या फिर युद्ध के लिए तैयार हो जाए.’ इससे पहले भी बिलावल भुट्टो जरदारी का ऐसा ही आक्रामक बयान आया था. तब उन्होंने कहा था कि या तो उनका खून इसमें बहेगा या पानी बहेगा।

  • admin

    Related Posts

    VIP दर्शन पर अदालत नाराज, पूछा- क्या नेताओं और मंत्रियों के लिए अलग हैं भगवान?

    चेन्नई मद्रास हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए बीते  पूछा कि भगवान के सामने तो सभी लोग समान होते हैं तो मंदिरों में VIP दर्शन जैसी व्यवस्था क्यों होनी चाहिए।…

    रिकॉर्ड उत्पादन, बढ़ा मुनाफा और मजबूत लाभांश, एनएमडीसी ने दिखाई दमदार वृद्धि

    हैदराबाद      सरकार के स्वामित्व वाली लौह अयस्क की प्रमुख कंपनी एनएमडीसी ने अब तक के सबसे मजबूत परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन के साथ वित्त वर्ष 26 को समाप्त किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे