बिजुरी पुलिस ने अज्ञात अंधे कत्ल की घटना का 12 घंटे मे किया खुलासा

बिजुरी

 इस प्रकार है कि दिनाक 30.09.024 को सूचनाकर्ता द्वारा यह जानकारी दी गई कि गलैयाटोला बिजुरी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश झाडियों मे चादर मे लपेटकर बांधकर फेकी गयी है जिसकी तस्दीक पर एक अज्ञात महिला की 08-10 दिन पुराना शव उक्त स्थान पर पाये जाने की पुष्टि हुई। सूचना पर मर्ग 0/24 धारा 194 बीएनएसएस के तहत पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया जो अज्ञात महिला के शव को घटना स्थल के आसपास के रहवासियों को दिखाया गया उनके घरों मे किसी व्यक्ति के गुम या न मिलने के संबंध मे जानकारी ली गयी तो घटना स्थल के पास ही स्थित घर के रहवासी मुन्नी कोल ने बताया कि उसकी बडी बहन सरोज कोल पति स्व. प्रदीप कोल उम्र 40 वर्ष कही दिनांक 19.09.024 को रात 08:00 बजे करीब घर से बिलासपुर जाना कहकर निकली है जो आज दिनांक तक नही आई है उक्त महिला और उसके पति गेंदलाल से अज्ञात महिला के शव की पहचान करायी गयी जिन्होने यह खुलासा किया कि घटना स्थल से प्राप्त शव मृतिका सरोज कोल का है जिसकी पंचनामा कार्यवाही, घटना स्थल निरीक्षण एवं शव प्राप्ति की परिस्थितियों से यह तथ्य पाया गया कि मृतिका की हत्या की गयी है और साक्ष्य छुपाने की नियत से उक्त स्थान पर छुपाया गया है।

घटना विवरण अपराध घारा 103(1), 238 बीएनएस का पाया जाने से तत्काल मामला पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया। विवेचना दौरान  मृतिका को अंतिम बार देखने वाले उसके दत्तक पुत्र राजकुमार कोल पिता प्रदीप कोल के कथन संदेहास्पद प्रतीत हुये साथ ही मुखबिर तंत्र द्वारा बताया गया कि संदेही राजकुमार दो तीन दिनो से एक पिक-अप इस शर्त पर किराये मे लेने की फिराक मे है कि किराये कि पिक-अप को खुद लेकर मनेन्द्रगढ तक जायेगा जिसके लिये वह मुह मांगा किराया देने के लिये तैयार है जो उसकी आर्थिक स्थिति के विपरीत है जिस कारण उक्त संदेही से मनोवैज्ञानिक तरीके से बारीकी से पूछताछ की गयी तो आरोपी राजकुमार पिता प्रदीप कोल उम्र 18 वर्ष निवासी गलैयाटोला बिजुरी ने बताया कि उसकी बडी मां मृतिका सरोज कोल उसे कही आने जाने नही देती थी घर मे रखती थी गांली गलौज मारपीट करती थी, दिनांक 17.09.24 की रात भी उसे मोहल्ले के गणेश विसर्जन मे नही जाने दिया तो मोहल्ले के उसके साथी उसका मजाक उडाकर बोले कि मेहेरिया है क्या घर मे छुपा रहता है जो बात आरोपी को बहुत बुरी लगी और उसने अपनी बडी मॉ की हत्या कि योजना बनाई तथा 17-18.09.24 की दरमियानी रात करीब 02:30 बजे जब मृतिका सो रही थी तब उसके सिर के दाहिने हिस्से मे प्राण घातक हमला कर उसकी हत्या कर दी घटना मे प्रयुक्त कुल्हाडी मृतिका के खून आलूदा कपडे चादर और आरोपी के खून आलूदा कपडे जप्त किये गये है आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी राजकुमार मृतिका की छोटी बहन मुन्नी बाई का वास्तविक पुत्र है जिसे मृतिका द्वारा बचपन मे गोद लिया गया था तब से वह मृतिका के साथ ही रहता था उसके पहचान दस्तावेज मे आरोपी के पिता का नाम प्रदीप कोल लेख है जो मृतिका सरोज कोल का पति है।

उपरोक्त अंधे कत्ल के खुलासे मे वरिष्ठ अधिकारियो के सतत मार्गदर्शन, एफ एस एल टीम के डाक्टर प्रदीप व उनकी टीम, डॉग स्काड अनूपपुर व बिजुरी पुलिस के निरीक्षक विकास सिंह, उनि सोने सिंह परस्ते सउनि उदय प्रजापति, विपिन बिहारी राय, रवि करण पयासी प्रआर. सतीश मिश्रा, सुखेन्द्र सिह, विनोद मिंज, मनोज लकडा आर. आनंद, लक्ष्मण, अभिषेक, राजदेव, सुनील, प्रभाकर, नत्थूलाल म.आर. संगम तोमर की महत्पूर्ण भुमिका रही।

  • admin

    Related Posts

    CM मोहन यादव का बड़ा बयान, माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में अब विकास और रोजगार पर जोर

    भोपाल  छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश ने केंद्र सरकार द्वारा तय समय सीमा से पहले माओवादी समस्या…

    स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम, CM मोहन आज गूगल अधिकारियों के साथ करेंगे अहम चर्चा

    भोपाल   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 मई बुधवार यानी आज राजधानी भोपाल में गूगल के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक करेंगे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 4 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब