बिहार: सीट बंटवारे पर महागठबंधन में खींचतान, मांगों को लेकर दलों में मतभेद

पटना/ नई दिल्ली

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर INDIA गठबंधन (महागठबंधन) में सीट बंटवारे पर चर्चा तेज हो गई है, लेकिन सभी सहयोगी दलों की बढ़ती राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते आम सहमति बनाना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। तेजस्वी यादव की अगुआई में महागठबंधन के घटक दलों की कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं।

इस बीच, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक सख्त संदेश देते हुए लिखा, “विकासशील इंसान पार्टी 2025 में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष सीटों पर हमारे गठबंधन सहयोगी चुनाव लड़ेंगे।”

डिप्टी सीएम पद पर भी नजर
मुकेश सहनी ने यह भी साफ कर दिया कि वह उपमुख्यमंत्री पद की भी मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि एक मल्लाह का बेटा डिप्टी सीएम बने, यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात होगी। हालांकि, VIP के पास वर्तमान विधानसभा में एक भी विधायक नहीं है, क्योंकि इसके सभी चार विधायक पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

RJD रखेगी सबसे अधिक सीटों पर दावा
गठबंधन में सबसे बड़ा दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) है, जिसने 2020 के विधानसभा चुनाव में 144 सीटों पर चुनाव लड़ा और 75 सीटों पर जीत दर्ज की, जिससे वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि RJD इस बार भी इसी संख्या को बरकरार रखना चाहेगी।

कांग्रेस और वाम दलों की भी मांगें
कांग्रेस ने पिछले चुनाव में 70 सीटों पर लड़कर 19 सीटें जीती थीं। सूत्रों के मुताबिक, इस बार कांग्रेस करीब 50 सीटों पर दावेदारी कर सकती है। CPI (भाकपा) के राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने बताया कि पार्टी ने 24 सीटों की सूची तेजस्वी यादव को सौंप दी है। पिछली बार छह सीटों पर चुनाव लड़कर दो पर जीत मिली थी। CPI (ML) ने इस बार 40–45 सीटों पर नजरें गड़ा रखी हैं। महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने संकेत दिया है कि पार्टी 2020 में लड़ी गई 19 सीटों से अधिक पर दावा ठोकेगी। पिछली बार उसे 12 सीटों पर जीत मिली थी।

अब तक पांच बैठकें
INDIA गठबंधन की समन्वय समिति अब तक पांच बैठकें कर चुकी है। हाल ही की बैठक में सभी दलों ने सीटों को लेकर खुलकर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बैठक के बाद कहा, “गठबंधन दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत हुई। सभी दलों ने उन सीटों की सूची साझा की है जिन पर वे चुनाव लड़ना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि यह मामला आपसी सहमति से सुलझ जाएगा।”

  • admin

    Related Posts

    NDA विस्तार की रणनीति पर हलचल, स्टालिन की एंट्री को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म

    चेन्नई तमिलनाडु की सत्ता से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) बाहर हो चुकी है और टीवीके प्रमुख थलपति विजय मुख्यमंत्री हैं. सत्ता के बदलने के साथ ही चेन्नई से लेकर दिल्ली…

    बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी ने खोया एक और मजबूत गढ़

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल के फलता को तृणमूल कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था। यह लोकसभा सांसद और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के संसदीय क्षेत्र में भी आता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 1 views
    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा