बिहार की राजनीति गरम: जन सुराज के संभावित CM को लेकर रितेश पांडेय ने किया खुलासा

करगहर (रोहतास)
इस बार के चुनाव में जन सुराज की सरकार बनी, तो करगहर का लाल मुख्यमंत्री बनेगा। जसुपा के प्रत्याशी रितेश रंजन पांडेय ने जागरण से विशेष मुलाकात में ये बात कही। उन्होंने बताया कि जन सुराज पार्टी के प्रणेता एवं सूत्रधार प्रशांत किशोर का पैतृक गांव भले ही कोनार है, लेकिन जन्म करगहर में ही हुआ था। क्योंकि उनके पिता डॉ. श्रीकांत पांडेय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त कार्यरत थे। प्रशांत किशोर अगर बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो करगहर के अलावा भोजपुरिया समाज के लिए गर्व का विषय बनेगा।

मुझे और प्रशांत किशोर के पास पैसे कमाने की लालसा नहीं बल्कि बिहार का भविष्य बनाने की है। रितेश रंजन ने बताया कि जिस परिवार में एक भी लड़का पढ़ लिखकर अच्छे पद पर पहुंच जाता है उस परिवार का कायाकल्प हो जाता है। रितेश रंजन पांडेय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि एक बार अपने बच्चों की शिक्षा एवं रोजगार के लिए जनसुराज को वोट करें। अपने जीवन की यात्रा की कहानी सुनाते हुए कहा कि उन्होंने गरीबी को बहुत नजदीक से देखा है।

गीत-संगीत की दुनिया में कदम रखने की कहानी सुनाते हुए बताया कि बनारस में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। उस समय कुछ गीत भी गाते थे। मेरे सुरीली आवाज में ही में गाए गीत को सुनकर दोस्त काफी प्रशंसा करने लगे। इसके बाद बनारस संगीत से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद मुंबई साधारण डिब्बे में आना-जाना शुरू हुआ।

साधारण डिब्बे में चढ़ने के दौरान मुंबई में पुलिस की लाठियां भी खाई है। उसी समय एहसास हुआ कि गरीबी क्या होती है। अच्छे संगीतकार बनने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा और कई देशों में भ्रमण करने का मौका मिला है।

 

admin

Related Posts

राज्यसभा सीट पर कास्ट प्रेशर का बढ़ता प्रभाव, कांग्रेस में दलित, ब्राह्मण और अब सिंधी समाज की दावेदारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हुई सीट को लेकर कांग्रेस के भीतर खींचतान तेज हो गई है। पार्टी में…

BJP का चुनावी वादा, तमिलनाडु में 50 लाख का लोन बिना ब्याज और हर साल 3 सिलेंडर फ्री

चेन्नई  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें पार्टी ने महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता, मुफ्त गैस सिलेंडर और किसान सम्मान निधि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 4 views
4 साल बाद शेन वॉर्न के बेटे का बड़ा बयान: क्या कोरोना वैक्सीन थी मौत की वजह?

ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 2 views
ICC अवॉर्ड में संजू सैमसन ने बुमराह को हराया, जीता ये बड़ा सम्मान

IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार