युवाओं के लिए बड़ी खबर: यूपी पुलिस में 22,605 पदों पर भर्ती का ऐलान, देखें पूरा कैलेंडर

लखनऊ 
यूपी पुलिस में कांस्टेबल (UP Police Constable) के 22605 पदों पर भर्ती नवंबर महीने में निकलेगी. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2025-26 के लिए कैलेंडर जारी किया है. जारी कैलेंडर के अनुसार, कांस्टेबल नागरिक पुलिस, कांस्टेबल पीएसी, कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल, कांस्टेबल पीएसी (महिला), कांस्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस के कुल 22,605 पदों पर भर्ती होगी. इन भर्तियों के लिए विज्ञापन नवंबर महीने में जारी किया जाएगा. 

 बोर्ड ने जारी किया कैलेंडर

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का यह कैलेंडर यूपी सरकार के मिशन रोजगार विभाग ने प्रकाशित किया है. कैलेंडर में यूपी पुलिस (UP Police Bharti) की अन्य भर्तियों का भी जिक्र किया गया है. आपको बता दें कि अगस्त महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने यूपी पुलिस में 30 हजार नई भर्तियों के निकलने का ऐलान किया था. 

विभिन्न पदों के लिए कब जारी होंगे विज्ञापन

कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A

    कुल पद : 1,129
    विज्ञप्ति अवधि : अगस्त 2025

उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस, पीएसी प्लाटून कमांडर, सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल)

    कुल पद : 4,543
    विज्ञप्ति अवधि : अगस्त 2025

सहायक रेडियो परिचालक

    कुल पद : 44
    विज्ञप्ति अवधि : अक्टूबर/नवंबर 2025

कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A

    कुल पद : 1,153
    विज्ञप्ति अवधि : अक्टूबर/नवंबर 2025

आरक्षी (नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला आरक्षी, सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस)

    कुल पद : 22,605
    विज्ञप्ति अवधि : नवंबर 2025

पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)

    कुल पद : 345
    विज्ञप्ति अवधि : दिसंबर 2025

उपनिरीक्षक भर्ती के लिए जल्द होगी परीक्षा

यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इसमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. वहीं अब परीक्षा की तैयारी की जा रही है. हालांकि, अभी परीक्षा की तारीख के बारे में कोई सूचना नहीं है. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अब लिखित परीक्षा कराने की तैयारी में लग गया है. परीक्षा तिथि के बारे में भर्ती बोर्ड की तरफ से चार सप्ताह पहले सूचना दी जाएगी.

admin

Related Posts

SSC CGL रिजल्ट जारी: इस बार क्यों कम रही कटऑफ, क्या रहा कारण?

कर्मचारी चयन आयोग ने 8 अप्रैल, 2026 को 2025 SSC CGL का अंतिम परिणाम का ऐलान कर दिया है. इस परीक्षा का आयोजन 18 और 19 जनवरी को किया गया…

UPSC तैयारी टिप्स: क्यों जरूरी हैं PYQ पेपर और कैसे बन सकते हैं सफलता की कुंजी

UPSC जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी में अक्सर अभ्यर्थी यह समझ नहीं पाते कि शुरुआत कहां से करें और किस पर ज्यादा फोकस करें. सीमित समय और बड़े सिलेबस के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की