जम्मू कश्मीर की राजनीति में बड़ी घटना- AAP के इकलौते विधायक ने क्यों छोड़ दी अब्दुल्ला सरकार

जम्मू कश्मीर 
जम्मू कश्मीर की राजनीति में बड़ी घटना हुई। यहां के डोडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के इकलौते विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। समर्थन वापस लेते हुए मलिक ने अपने नेता अरविंद केजरीवाल की भी याद दिलाई। मेहराज के सरकार से समर्थन वापस लेने की सबसे बड़ी वजह भी सामने आई है। मलिक ने शनिवार को उमर अब्दुल्ला सरकार से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए समर्थन वापस लिया। इससे पहले शुक्रवार को मलिक यह फैसला लिया था, हालांकि, इसकी घोषणा उन्होंने शनिवार को की है। आइए जानते हैं मेहराज मलिक के समर्थन वापस लेने की सबसे बड़ी वजह।

मलिक ने क्यों वापस लिया उमर सरकार से समर्थन
मेहराज ने अब्दुल्ला सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के साथ ही अब गठबंधन वाली उमर अब्दुल्ला की सरकार में एक विधायक की संख्या कम हो गई है। सरकार से समर्थन वापस लेने वजह भी सामने आई है। खुद मलिक ने बताया कि उनके समर्थन वापस लेने की सबसे बड़ी वजह उमर अब्दुल्ला खुद हैं। क्योंकि इस सरकार ने आज से 9 महीने पहले जम्मू-कश्मीर के लोगों से जो वादा किया था, वो निभा नहीं पा रही है। मलिक ने कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार प्रदेश की जनता के लिए कुछ कर नहीं सकती ऐसा नहीं है, बल्कि वो कुछ करना ही नहीं चाहती है।

अपने नेता की दिलाई याद
शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए मेहराज मलिक ने समर्थन वापस लेने का ऐलान किया और अपने नेता की भी याद दिलाई। अरविंद केजरीवाल की पहली सरकार की याद दिलाते हुए मेहराज ने कहा कि उनके नेता ने अपने हिसाब से सरकार ना चला पाने के कारण 49 दिन में इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उमर अब्दुल्ला सरकार पिछले 9 महीने से सत्ता में है, लेकिन लोगों के लिए कुछ नहीं। मेहराज ने कहा- ऐसा नहीं है कि उमर अब्दुल्ला जनता के लिए कुछ कर नहीं सकते, बल्कि वो कुछ करना ही नहीं चाहते। मेहराज ने कहा कि सेवा के लिए बहाने नहीं, चाह की जरूरत होती है।

 

admin

Related Posts

HC का कलेक्टर पर तंज: आप एक अनपढ़ आदमी हैं, अपनी शक्तियां भी नहीं जानते

भरूच गुजरात हाई कोर्ट ने  भरूच के जिला कलेक्टर को जबरदस्त फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि आप कलेक्टर हैं, लेकिन आप एक अनपढ़ आदमी हैं। आपको उन नियमों की…

तेल संकट के बीच भारत को 42.5 टन सोने का भंडार, अगले महीने से डॉलर की बौछार

नई दिल्‍ली  भारत में सोने के प्रति दीवानगी सदियों पुरानी है. भारत वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण उपभोक्ताओं में से एक है. हम हर साल 800 टन से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 6 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया