इंदौर में किन्नरों के बीच बड़ा विवाद, एक किन्नर गुट ने दूसरे गुट पर लगाया एचआईवी के इंजेक्शन लगाने का आरोप

इंदौर
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में किन्नरों के एक गुट ने किन्नरों के दूसरे गुट पर एचआईवी से संबंधित संक्रमित इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए हैं. गुरुवार को किन्नर गुट ने इस मामले की शिकायत इंदौर के पंढरीनाथ थाने पर की है. पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं किन्नर गुट ने कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

किन्नरों ने लगाए गंभीर आरोप
इंदौर के नंदलाल पूरा में रहने वाला किन्नर समाज पंढरीनाथ थाने पहुंचा. उनकी बात सुन पुलिस भी हैरान रह गई. किन्नर गुट की गुरु ने आरोप लगाते हुए कहा कि ''किन्नरों का एक गुट उनके चेलों को परेशान कर रहा है. यहां तक कि हमें हमारी धार्मिक आस्था भी बचाने में समस्या आ रही है. घर में घुसकर हमें जान से मारने की धमकी देते हैं. नॉनवेज खाने का दवाब डालते हैं. हमसे कहते हैं कि हमारा कहना मानो या फिर इंदौर छोड़कर चले जाओ. उनकी बात नहीं माने पर हमारे चेलों को एचआईवी (Human Immunodeficiency Virus) से संबंधित संक्रमित इंजेक्शन लगा रहे हैं. जिससे कुछ किन्नरों को HIV भी हो गया.''

सुनवाई नहीं हुई तो जाएंगे पीएम-सीएम के पास
किन्नर गुरु का कहना है कि, ''पुलिस आवेदन ले लिया है लेकिन केस दर्ज नहीं किया. पुलिस ने दो दिन का समय मांगा है जांच के लिए, उसके बाद केस दर्ज करने की बात कही है. गुरु का कहना है कि अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई और हमें न्याय नहीं मिला तो हम इंदौर में चक्काजाम करेंगे. भोपाल में सीएम मोहन यादव और पीएम नरेंद्र मोदी तक अपनी बात पहुंचाएंगे. किन्नरों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.

एसीपी हेमंत चौहान ने बताया कि, ''कुछ किन्नर समाज से जुड़े लोग आए थे, उनके द्वारा एक आवेदन दिया गया है. उन्होंने वहीं रहने वाले कुछ अन्य किन्नरों पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए हैं. आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.'' एसीपी हेमंत चौहान ने आगे बताया, ''गुरुवार को ही इनकी मल्टी से एक किन्नर को विजयनगर थाना पुलिस ने 307 आईपीसी की धारा के प्रकरण में गिरफ्तार किया है. किन्नर के खिलाफ 2023 में केस दर्ज हुआ था. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही किन्नर थाने आए और ज्ञापन सौंपा.''

admin

Related Posts

नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर जोर, वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का संबोधन

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 मेधावी…

त्विषा मामले में सास को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत सुनवाई टली अब 27 मई तक

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा पूर्व भोपाल जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव