भोपाल सेफ हैंड्स: एक सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत,पीड़ितों को मिलेगी मदद..

भोपाल
पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जन-आंदोलन में बदलने के लिए व्यवसायी एवं समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया “भोपाल सेफ हैंड्स” नाम से एक पेज बनाया, है। जिसका उद्देश्य भोपाल के नागरिकों को जागरूक करना और भूमाफियाओं के अत्याचार के खिलाफ, पीड़ितों की मदद के लिए कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करना है।

 “छोटा प्रयास, बड़ा बदलाव

 अगर हम सब जागरूक हो जाएं, तो न केवल भूमाफ़ियों का आतंक खत्म होगा, बल्कि भोपाल को एक सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में हम सभी योगदान दे सकते हैं।”

 भोपाल सेफ हैंड्स: जनता की आवाज़

इस पेज पर पोस्ट्स तेजी से वायरल हो रही हैं हजारों लोगों ने समर्थन किया है  धीरे-धीरे यह पेज भोपाल के नागरिकों के लिए न्याय की मांग का एक मंच बनता जा रहा है।

इस अभियान के तहत उन्होंने अन्याय के खिलाफ खड़े होने के लिए लोगों को प्रेरित किया और यह बताया कि किस तरह एकजुटता से बड़ी से बड़ी ताकतों को हराया जा सकता है।

 छोटा प्रयास, बड़ा बदलाव

“भोपाल सेफ हैंड्स” अब सिर्फ एक पेज नहीं रहा; यह एक आंदोलन बन गया है। अनिल अग्रवाल के इस प्रयास से यह साबित होता है कि यदि एक व्यक्ति अन्याय के खिलाफ खड़ा हो जाए, तो वह पूरे समाज को प्रेरित कर सकता है।

 BHOPAL SAFE HANDS :

 इन दिनों भूमाफियाओं की दबंगई बढ़ती जा रही है। इससे आमजन भी परेशान हैं। भूमाफियाओं के अत्याचार और अन्याय के खिलाफ भोपाल में एक नया सोशल मीडिया ग्रुप ‘भोपाल सेफ हैंड्स’ का गठन किया गया है। इस ग्रुप का उद्देश्य आम जनता को एकजुट करना और भूमाफिया के अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। ताकि आम आदमी के अधिकारों का हनन रोका जा सकें।
भोपाल सेफ हैंड्स ग्रुप के संस्थापक सदस्यों का कहना है कि, “शहर में बढ़ते भूमाफिया के अत्याचारों ने आम नागरिकों का जीवन कठिन बना दिया है। कई लोगों की जमीनें हड़प ली गई हैं, और लोग अपने ही हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस ग्रुप का लक्ष्य पीड़ितों को एक मंच देना है, जहां वे अपनी समस्याएं साझा कर सकें और सामूहिक प्रयासों से न्याय की लड़ाई लड़ सकें।

 सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए पीड़ितों को मिलेगी मदद (Bhopal Safe Hands)

इस सोशल मीडिया ग्रुप में पीड़ितों की मदद के लिए कानूनी सलाह और सहायता प्रदान किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भूमाफिया के अत्याचारों को उजागर किया जाएगा। प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।

 पीड़ित नागरिकों को मिली नई दिशा

ग्रुप के सदस्य सक्रिय रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं और प्रभावित लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। ग्रुप एक सदस्य ने कहा, “यह सिर्फ एक शुरुआत है। हमें उम्मीद है कि यह अभियान आम आदमी की शक्ति को उजागर करेगा और भूमाफिया के डर से मुक्त समाज की नींव रखेगा।” राजधानी के नागरिकों में इस ग्रुप को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। कई लोग इससे जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं और इसे एक नई उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।

admin

Related Posts

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से घर का रास्ता भटक गए मानसिक रूप से अस्वस्थ 10 वर्षीय बालक को…

स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर अब भीषण जल संकट से जूझ रहा, तीन साल तक टैंकरों पर निर्भरता बढ़ी

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह है कि 35 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाला यह शहर आज भी पानी के मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां