भोपाल कलेक्टोरेट किसान ने गाडी में लगाई आग, आग में झुलसने से बचा

भोपाल

 राजधानी भोपाल में बड़ी खबर सामने आई है। जहां कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान काम नहीं होने पर गाड़ी में आग लगा दी। घटना के बाद कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।

 जानकारी के मुताबिक, जमीनी विवाद के मामले को लेकर किसान कलेक्ट्रेट में पहुंचा था। जहां उसकी जनसुनवाई नहीं हुई। गुस्से में आकर किसान ने पहले खुद को आग लगानी चाही, इसके बाद फिर उसने किसी पार्टी के महामंत्री की गाड़ी में आग लगा दी।
कलेक्टोरेट गेट पर धुं-धुं जल रही गाड़ी से हड़कंप मच गया। तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया जा सका। कोहेफिजा पुलिस भी मौके पर पहुंची और एक युवक को पकड़ लिया। सूमो (एमपी 04 एच- 9336) में 'जिला महामंत्री महाराणा प्रताप युवा संगठन भोपाल' लिखी एक प्लेट भी रखी मिली। एएसआई जागरिया झा ने बताया, एक युवक गाड़ी के ऊपर चढ़ा था। तुरंत उसे हटाया और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

पुलिस ने तुरंत की युवक को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। युवक को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

झुलसने से बचा परिवार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक परिवार आत्महत्या के इरादे से आया था। उसी ने आग लगाई थी। एक युवक हल्का झुलस गया। उस पर पानी डाला। कोई गंभीर नहीं है।

यह परिवार शिकायत लेकर पहुंचा था जानकारी के अनुसार, शक्करबाई पति रघुनाथ सिंह, बेटा होतम सिंह, राय सिंह, बेटी चंदाबाई, शीलाबाई निवासी ग्राम बरखेड़ा नाथू कलेक्टोरेट में शिकायत लेकर पहुंचे थे। पैतृक संपत्ति हड़पने की शिकायत थी। जनसुनवाई में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर उनकी नाराजगी थी और इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

हड़कंप मच गया जिस समय गाड़ी में आग लगाने का मामला हुआ, तब मीटिंग हॉल में जनसुनवाई चल रही थी। इससे हड़कंप मच गया। गेट पर ही लोगों को रोक दिया गया। ताकि, कोई हादसा न हो। पास में ही अफसरों की गाड़ियां भी खड़ी थीं। जिन्हें ड्राइवरों ने तत्काल हटाया। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, एडीएम सिद्धार्थ जैन, एसडीएम विनोद सोनकिया भी मौके पर पहुंचे।

admin

Related Posts

लंबे इंतजार के बाद फैसला, सरकारी भर्ती में संविदा कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

भोपाल मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक संविदा कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर नियुक्ति में 50 प्रतिशत कोटा देने की…

जैन धर्म के “जियो और जीने दो” के मूल मंत्र और अहिंसा के मार्ग पर दिया विशेष बल

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसी देवस्थान की प्राण प्रतिष्ठा और संतों का सान्निध्य कई जन्मों के पुण्य के बाद ही प्राप्त होता है। उन्होंने गुरु-शिष्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह