नगर निगम के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष ने दी 25.62 करोड़ की सौगात

राजनांदगांव।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज 6 जनवरी 2025 को दिग्विजय कालेज के सामने विभिन्न नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत 25 करोड़ 62 लाख 10 हजार रूपए की लागत से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

इसके अंतर्गत 23 करोड़ 13 लाख 14 हजार रूपए के भूमिपूजन एवं 56 लाख 50 हजार रूपए के लोकार्पण तथा कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव अंतर्गत 1 करोड़ 92 लाख 46 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके तहत राजनांदगांव शहर के 42 मार्गों के डामरीकरण के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत 1004.34 लाख रूपए, 68 कार्य में रोड नाली एवं अन्य कार्य के लिए अधोसंरचना एवं पर्यावरण निधि अंतर्गत 596.80 लाख रूपए, 16 एसएलआरएम सेन्टर के विकास एवं शहर में अन्य कार्य के लिए 15वें वित्त आयोग के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत 206.77 लाख रूपए तथा 73 शौचालयों का जीर्णोद्धार के लिए स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत 505.53 लाख रूपए  भूमिपूजन कार्य एवं 56.50 लाख रूपए शासन द्वारा विधायक, सांसद निधि अंतर्गत प्रदत्त राशि से वार्ड नंबर 2, 29,37,38,44 व 45 में सामुदायिक भवन व मंच निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। वहीं कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव अंतर्गत 35.86 लाख रूपए के अनाज मंडी एवं थोक सब्जी मंडी की बाउण्ड्रीवाल डिसमेंटल व रिपेयरिंग एवं नया निर्माण कार्य, 20.8 लाख रूपए के अनाज मंडी एवं सब्जी मंडी पर 2 नग सुलभ शौचालय निर्माण कार्य, 73.5 कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव में व्यापारी विश्राम गृह निर्माण कार्य, 41.78 लाख रूपए के कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव की अनाज मंडी प्रांगण में व्यापारी शॉप 20 नग निर्माण, 20.97 लाख रूपए के अनाज मंडी प्रांगण एवं थोक फल सब्जी मंडी प्रांगण यूरिनल टायलेट 2 नग निर्माण का भूमिपूजन शामिल है।

इस अवसर पर  सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, श्री खूबचंद पारख, श्री अशोक शर्मा, श्री संतोष अग्रवाल, श्री रमेश पटेल, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री नीलू शर्मा, श्री किशुन यदु, श्री शिव वर्मा, श्री राजेन्द्र गोलछा, श्री नरेश डाकलिया, श्री राधेश्याम गुप्ता, श्री अतुल रायजादा, श्री तरूण लहरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीइओ सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

admin

Related Posts

पहुँचविहीन गांव मैलासुर, दंतेषपुरम, गछनपल्ली और बुर्कलंका में ग्रामीणों को दी सौगात

रायपुर. बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी गवाह बनी सुकमा की वो तस्वीरें जहां जिले के मुखिया खुद दुर्गम रास्तों…

जल संकट से निपटने की तैयारी, छत्तीसगढ़ सरकार करेगी भूजल स्रोतों का वैज्ञानिक सर्वे

दुर्ग. भीषण गर्मी और लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए जिले में अब गांवों के कुओं और बोरवेल की जल स्थिति का वैज्ञानिक सर्वे किया जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस