₹398 पार पहुंचा BHEL शेयर, जबरदस्त नतीजों के बाद बाजार में छाया कंपनी का जलवा

नई दिल्ली

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयरों में सोमवार को तेजी का तूफान आया है। भेल के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट के उछाल के साथ 398.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचे हैं। चौथी तिमाही में महारत्न कंपनी भेल का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। भेल ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। महारत्न कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 205.20 रुपये है।

156% बढ़ा है महारत्न कंपनी का मुनाफा
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 156 पर्सेंट बढ़ा है। चौथी तिमाही में भेल का मुनाफा 1290.50 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 504.45 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। मार्च 2026 तिमाही में ऑपरेशंस से मिलने वाला महारत्न कंपनी भेल का रेवेन्यू 12,310 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 37 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में भेल का ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू 8,993 करोड़ रुपये था। भेल का इबिट्डा 1,754 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 832 करोड़ रुपये था। महारत्न कंपनी के मार्जिन में भी सुधार देने को मिला है और यह 14.2 पर्सेंट रहा है, एक साल पहले की समान अवधि में यह 9.2 पर्सेंट था।

भेल ने किया डिविडेंड का ऐलान
चौथी तिमाही के नतीजों के साथ महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर 1.40 रुपये का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है। अगर एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिलती है तो मीटिंग की तारीख से 30 दिन के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा। चौथी तिमाही में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के टोटल एक्सपेंसेज 28.3 पर्सेंट बढ़कर 10,842.69 करोड़ रुपये रहे हैं, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 8,448.14 करोड़ रुपये थे।

2 बार बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। भेल ने मई 2007 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। महारत्न कंपनी ने सितंबर 2017 में भी 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर बांटा। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

565% से ज्यादा उछल गए हैं भेल के शेयर
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयर पिछले 5 साल में 565 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। भेल के शेयर 7 मई 2021 को 57.80 रुपये पर थे। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयर 4 मई 2026 को 398.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में भेल के शेयरों में 650 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। पिछले 3 साल में भेल के शेयरों में 375 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है।

admin

Related Posts

चुनावी नतीजों से शेयर बाजार में हलचल, सेंसेक्स900 अंक तक चढ़ा

मुंबई   मजबूत ग्लोबल सेंटिमेंट और पश्चिम बंगाल (West Bengal Election Result, 2026) सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बीचआज बाजार रफ्तार में है। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में…

शादियों के सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना हुआ 26,778 रुपये सस्ता

इंदौर  शादियों के इस सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। आल टाइम हाई से सोने का रेट 26778 रुपये के स्तर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई