बीएचईएल कंपनी को मिला 11,800 करोड़ रुपये का ऑर्डर, 1 महीने में 22% से ज्यादा का रिटर्न, एक बार फिर शेयर पर होगी नजर

 कोरबा

सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कंपनी को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी (सीएसपीजीसीएल) से थर्मल पावर प्लांट के लिए 11,800 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज में बताया कि उसे 2×660 मेगावाट कोरबा वेस्ट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (एसटीटीपी) की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) पैकेज के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) प्राप्त हुआ है।

बीएचईएल सहायक प्रणालियों के साथ-साथ बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर सहित एडवांस्ड सुपरक्रिटिकल उपकरणों की आपूर्ति करेगा

कंपनी ने कहा कि इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत बीएचईएल सहायक प्रणालियों के साथ-साथ बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर सहित एडवांस्ड सुपरक्रिटिकल उपकरणों की आपूर्ति करेगा। कंपनी इलेक्ट्रिकल सिस्टम्स, कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंटेशन (सीएंडआई) तथा बैलेंस ऑफ प्लांट (बीओपी) पैकेजों का भी प्रबंधन करेगी। बीएचईएल इस प्लांट के निर्माण के साथ-साथ शुरू करने के लिए भी जिम्मेदार है। यह नया थर्मल प्लांट अगले 60 महीनों में शुरू हो सकता है।

बीएचईएल के शेयर में तेजी देखने को मिली

बीएचईएल को थर्मल पावर प्लांट का 11,000 करोड़ रुपये से भी बड़ा ऑर्डर मिलना, भारत के पावर सेक्टर में कंपनी की क्षमता को दिखाता है। इस ऐलान के बाद, बीएचईएल के शेयर में तेजी देखने को मिली और यह दोपहर के कारोबार में 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 217.80 पर था। बीते एक महीने में शेयर 22 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है।

बीएचईएल ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन से 6,200 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था

पिछले सप्ताह, कंपनी को गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (जीईएससीएल) से तापी, गुजरात में 1×800 मेगावाट उकाई एक्सटेंशन यूनिट 7 में ईपीसी पैकेज के लिए 7,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। पिछले महीने, बीएचईएल को तेलंगाना में 800 मेगावाट की थर्मल पावर यूनिट स्थापित करने के लिए सिंगरेनी कोलियरीज से 6,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। इसी महीने के दौरान, बीएचईएल ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन से 6,200 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था। इन लगातार बड़े ऑर्डरों ने बीएचईएल की ऑर्डर बुक को काफी बढ़ावा दिया है, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के अंत तक 1.6 लाख करोड़ रुपये की हो गई है।

पावर सेक्टर में कंपनी का दबदबा

BHEL इस प्लांट के निर्माण के साथ-साथ शुरू करने के लिए भी जिम्मेदार है. यह नया थर्मल प्लांट अगले 60 महीनों में शुरू हो सकता है. बीएचईएल को थर्मल पावर प्लांट का 11,000 करोड़ रुपये से भी बड़ा ऑर्डर मिलना, भारत के पावर सेक्टर में कंपनी की क्षमता को दिखाता है.

इस ऐलान के बाद, बीएचईएल के शेयर में तेजी देखने को मिली और यह दोपहर के कारोबार में 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 217.80 पर था. बीते एक महीने में शेयर 22 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है.

पिछले सप्ताह मिला था 7500 करोड़ रुपये का ऑर्डर

पिछले सप्ताह, कंपनी को गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (जीईएससीएल) से तापी, गुजरात में 1×800 मेगावाट उकाई एक्सटेंशन यूनिट 7 में ईपीसी पैकेज के लिए 7,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था.

पिछले महीने, बीएचईएल को तेलंगाना में 800 मेगावाट की थर्मल पावर यूनिट स्थापित करने के लिए सिंगरेनी कोलियरीज से 6,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला. इसी महीने के दौरान, बीएचईएल ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन से 6,200 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था. इन लगातार बड़े ऑर्डरों ने बीएचईएल की ऑर्डर बुक को काफी बढ़ावा दिया है, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के अंत तक 1.6 लाख करोड़ रुपये की हो गई है.

 

admin

Related Posts

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

रायपुर.  छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तारतम्य में 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया की शुरूआत…

उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण

रायपुर.  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग,  श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी विभाग के मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 5 views
मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 4 views
चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 4 views
रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 4 views
जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

नौ साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको, बार्सिलोना का सफर खत्म

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 5 views
नौ साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको, बार्सिलोना का सफर खत्म

चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 1 views
चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश