भारतमाला मुआवजा घोटाला उजागर, संभाग आयुक्त एक्शन में; जांच के लिए दो टीमें गठित

रायपुर.

भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा फर्जीवाड़ा की जांच एक बार फिर अफसरों की टीम करेगी। इसके लिए संभाग आयुक्त महादेव कांवरे ने आला अफसरों को दो नई टीम बनाई है। इस बार यह टीम सभी खसरा नंबरों की बारीकी से जांच करेगी।

भारतमाला प्रोजेक्ट में जितने खसरा नंबरों पर मुआवजा दिया गया है उन सभी की जांच होगी। चाहे उन खसरा नंबरों की शिकायत भी न मिली हो। सभी तरह की जांच को हर हाल में एक महीने में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। संभाग कमिश्नर महादेव कांवरे की ओर से जारी आदेश के अनुसार रायपुर में भारतमाला प्रोजेक्ट के खसरा नंबरों की जांच डिप्टी कलेक्टर ज्योति सिंह के नेतृत्व में बनी टीम करेगी। इसी तरह धमतरी जिले के खसरा नंबरों की जांच अपर कलेक्टर पवन कुमार की टीम करेगी।

जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी हाल में ईडी की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि भारतमाला प्रोजेक्ट में आईएएस, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदारों की भी गंभीर भूमिका है।

अभी तक इस मामले में केवल डिप्टी कलेक्टर निर्भय कुमार साहू और शशिकांत कुर्रे को ही गिरफ्तार किया गया है, लेकिन जांच में दावा किया गया है कि इस मामले में और अभी डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम दोषी हैं। इसके बाद ही तय किया गया कि अब एक-एक खसरा नंबर की जांच की जाएगी कि उसमें मुआवजा सही मिला है या नहीं। इस जांच टीम के पहले अफसरों की तीन टीम भारतमाला प्रोजेक्ट की जांच कर चुकी है, लेकिन इस टीम ने केवल उन्हीं खसरा नंबरों की जांच की थी जिसकी शिकायत लोगों ने की थी। 

admin

Related Posts

बिलासपुर जोन में बड़ा बदलाव: 22 मई तक 18 ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियों के रूट और टर्मिनेशन में बदलाव

बिलासपुर. बिलासपुर (SECR) जोन की 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल है। ये ट्रेनें 3…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान: वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों में लापरवाही अस्वीकार्य

वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs MI Clash: धोनी की चोट ने बढ़ाई टेंशन, प्लेऑफ रेस में दोनों टीमों के लिए बड़ी जंग

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 1 views
CSK vs MI Clash: धोनी की चोट ने बढ़ाई टेंशन, प्लेऑफ रेस में दोनों टीमों के लिए बड़ी जंग

CSK vs MI Head-to-Head: 5-5 बार की चैंपियन टीमों की आज होगी जबरदस्त टक्कर

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
CSK vs MI Head-to-Head: 5-5 बार की चैंपियन टीमों की आज होगी जबरदस्त टक्कर

IPL में DC का धमाकेदार रन चेज़, राजस्थान को घर पर मिली हार

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
IPL में DC का धमाकेदार रन चेज़, राजस्थान को घर पर मिली हार

महिला डॉक्टरों की गोपनीय रिकॉर्डिंग का खुलासा, बाथरूम में कैमरा लगाने पर 2 क्रिकेटर गिरफ्तार

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
महिला डॉक्टरों की गोपनीय रिकॉर्डिंग का खुलासा, बाथरूम में कैमरा लगाने पर 2 क्रिकेटर गिरफ्तार

धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके और हार्दिक की मुंबई इंडियंस की जंग

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके और हार्दिक की मुंबई इंडियंस की जंग

सेमीफाइनल में पोटापोवा का सामना मार्ता कोस्ट्युक से होगा, शानदार खेल से छाई रही

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
सेमीफाइनल में पोटापोवा का सामना मार्ता कोस्ट्युक से होगा, शानदार खेल से छाई रही