होली पर भांग का नशा विदेशी मेहमानों पर पड़ा भारी

जयपुर

जयपुर में होली की मस्ती में डूबे विदेशी पर्यटकों को भांग का नशा भारी पड़ गया। धुलंडी के दिन रंग खेलते समय पांच विदेशी मेहमानों ने भांग का सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। नशा इतना ज्यादा हो गया कि उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, करीब दो घंटे तक उपचार के बाद जब उनका नशा कुछ कम हुआ, तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि भांग का असर शरीर पर अलग-अलग तरीकों से पड़ सकता है, जिससे उल्टी, घबराहट और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

धुलंडी पर हुड़दंग बना मुसीबत, 30 लोग अस्पताल पहुंचे
होली के जश्न में मस्ती और हुड़दंग कई लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर गया। धुलंडी के दिन अति उत्साह और लापरवाही के कारण करीब 30 घायल मरीजों को एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। इनमें से ज्यादातर को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एसएमएस ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि 27 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भर्ती किया गया है। चिकित्सक उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    कौन हैं अजेय कुमार? राजस्थान भाजपा के नए संगठन महामंत्री पर टिकी सबकी नजरें

    जयपुर  राजस्थान भाजपा को आखिरकार नया संगठन महामंत्री मिल गया है और इस जिम्मेदारी के लिए जिस नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, वह है अजेय कुमार. आम…

    भक्तों के चढ़ावे से सजी आस्था: सोने-चांदी की पिछवाई ने बढ़ाई मंदिर की भव्यता

    चित्तौड़गढ़  राजस्थान के विख्यात कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं की अगाध आस्था अब सोने और चांदी की दिव्य भव्यता के रूप में साकार हो उठी है। मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 4 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर