नारियल पानी पीने से पहले जान लें ये जरूरी बातें वरना फायदे की जगह होगा भारी घाटा

इस बात में कोई शक नहीं है कि नारियल के पानी में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। लेकिन हर किसी को नारियल का पानी पीने से सिर्फ फायदे ही मिलें, ऐसा भी जरूरी नहीं है। कुछ लोगों के लिए नारियल का पानी पीना, फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि किन-किन लोगों को नारियल के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल नहीं करना चाहिए वरना उन्हें लेने के देने पड़ सकते हैं…

किडनी से जुड़ी बीमारी
क्या आप जानते हैं कि किडनी पेशेंट्स को नारियल के पानी से परहेज करने के लिए कहा जाता है? आइए इसके पीछे की वजह को समझने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें कि नारियल के पानी में पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। दरअसल, पोटैशियम की मात्रा को खराब किडनी फिल्टर नहीं कर पाती। यही वजह है कि अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या हो, तो आप नारियल का पानी पीने से परहेज करें। अगर आप फिर भी नारियल का पानी पीना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

डायबिटीज पेशेंट्स हो जाएं सावधान
 डायबिटीज पेशेंट्स को सोच-समझकर नारियल का पानी पीना चाहिए। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो आपको पता होना चाहिए कि ज्यादा मात्रा में नारियल का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल और ज्यादा बढ़ सकता है। इसके अलावा अगर आपका बीपी पहले से ही कम है, तो भी आपको नारियल का पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि कोकोनट वॉटर ब्लड प्रेशर को और कम कर सकता है।

सर्दी-जुकाम की समस्या
 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नारियल के पानी की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि गर्मियों में अक्सर इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आपको सर्दी, जुकाम या फिर वायरल हो, तो आपको कोकोनट वॉटर नहीं पीना चाहिए। दरअसल, ठंडी तासीर वाला नारियल का पानी सर्दी, खांसी और वायरल की समस्या को बढ़ा सकता है।

डिस्क्लेमर
 इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

admin

Related Posts

चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 0 views
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा