बल्लेबाज रिंकू सिंह ने की सगाई, युवा सांसद प्रिया सरोज के साथ रचाएंगे शादी

नई दिल्ली
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का रोका हो गया है। उनकी होने वाली दुल्हन उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की युवा सांसद प्रिया सरोज हैं। वह समाजवादी पार्टी के धाकड़ नेता तूफान सरोज की बेटी हैं। दोनों जल्द ही परिणय सूत्रों में बंध जाएंगे। रिंकू सिंह टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट के स्टार बल्लेबाज हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा भी हैं, जो कि 2 22 जनवरी से शुरू होगी।
 
 प्रिया सरोज केवल 25 साल की उम्र में राजनीति में कदम रख चुकी हैं और सांसद बन चुकी हैं। प्रिया ने अपनी शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की और इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में वकील के रूप में अपनी पहचान बनाई।
 उन्होंने राजनीति में भी अपनी जगह बनाई और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीपी सरोज को लोकसभा चुनाव में हराया। इसके बाद उन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 में दांव पर लिया गया।

प्रिया का राजनीतिक परिवार से गहरा संबंध है। उनके पिता, तूफानी सरोज, भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वह 1999, 2004 और 2009 में इस सीट से जीत चुके थे और भारतीय राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था और आज वह राजनीति में अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए एक युवा चेहरा बन चुकी हैं। उनके प्रयासों और सफलता ने उन्हें एक नए नेतृत्व के रूप में पहचान दिलाई है।
 
टी20 के धाकड़ बल्लेबाज हैं रिंकू सिंह
रिंकू सिंह का टी20 करियर वनडे की तुलना में अच्छा है। वह टी20 के धाकड़ खिलाड़ी के रूप में स्थापित हो गए हैं। उन्होंने अभी तक 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 2 पारियों में 27.50 की औसत और 134.14 की स्‍ट्राइक रेट से 55 रन ही बना सके हैं। वनडे में उन्होंने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए हैं।
उन्होंने 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 22 पारियों में धाकड़ बल्‍लेबाज करते हुए 507 रन बनाए हैं। उनका औसत 46.09 और स्‍ट्राइक रेट 165.14 का रहा है। टी20 इंटरनेशनल में 3 अर्धशतक जड़े हैं। उनका उनका बेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 69 रन है।

  • admin

    Related Posts

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

     कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग मैच में रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी