डिजिटाईजेशन में बाड़मेर शीर्ष पर, टीना डाबी ने बताया—कैसे हासिल की ये उपलब्धि

बाड़मेर

बाड़मेर जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी के नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन पूर्ण कर बाड़मेर जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। जिले में शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जबकि 97 प्रतिशत मैपिंग कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न हो गया.

इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बाड़मेर जिले के समस्त मतदाताओं ओर जिले की निर्वाचन टीम को बधाई दी। इधर बाड़मेर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी ने एक वीडियो संदेश जारी कर बाड़मेर निर्वाचन टीम को बधाई दी है।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि पोलिंग बूथ पर 100 प्रतिशत कार्य पूरा करने में बाड़मेर जिला अव्वल है। बाड़मेर में अब तक कुल 1407 पोलिंग स्टेशनों पर शत प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही बालोतरा के 751 और चूरू के 668 पोलिंग स्टेशनों पर 100 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बाड़मेर, गुड़ामालानी, चौहटन एवं बायतु विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन तथा त्रुटिरहित बनाना है ,ताकि प्रत्येक योग्य नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बाड़मेर जिले ने मतदाताओं के सौ फीसदी डिजिटाईजेशन का कार्य सबसे पहले पूरा कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

 जिला निर्वाचन अधिकारी डाबी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण राज्य और केंद्र निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। ऐसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में इन बीएलओ ने जिस सत्यनिष्ठा और तत्परता का परिचय दिया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि इन कार्मिकों की ओर से स्थापित कार्य-संस्कृति अन्य समस्त कार्मिकों के लिए एक आदर्श उदाहरण है।

 

admin

Related Posts

एक्शन मोड में मुख्यमंत्री: 181 हेल्पलाइन केंद्र पहुंचकर परखी व्यवस्था, अधिकारियों को दी संवेदनशीलता और जवाबदेही की नसीहत

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को शासन सचिवालय में राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का अचानक दौरा कर सबको चौंका दिया। वह न सिर्फ व्यवस्थाओं का जायजा लेने…

राजस्थान में सक्रिय हुआ नया ठग गिरोह, सिर्फ एक कोड डायल कर आपके फोन का पूरा कंट्रोल ले रहे हैं अपराधी

जयपुर भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या किसी पार्क में अगर कोई घबराया हुआ शख्स आपसे कहे भाई साहब, एक जरूरी कॉल करनी है” तो जरा ठहर जाइए। यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका