बैंकिंग शेयरों ने बिकवाली का नेतृत्व किया, भारत-पाक तनाव के बीच लाल निशान में बंद शेयर बाजार

मुंबई
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 880.34 अंक या 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,454.47 और निफ्टी 265.80 अंक या 1.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,008 पर था। बैंकिंग शेयरों ने बिकवाली का नेतृत्व किया। निफ्टी बैंक 770.40 अंक या 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,595.25 पर था।
इसके अतिरिक्त ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स में बिकवाली थी। केवल मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स ही हरे निशान में बंद हुए।
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ टेक्निकल एनालिस्ट, रूपक दे ने कहा, "निफ्टी के लिए 24,000 एक अहम सपोर्ट है। अगर यह टूटता है तो 23,900 के स्तर देखने को मिल सकता है। तेजी की स्थिति में 24,250 रुकावट का स्तर होगा।"
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली का कम दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 5.95 अंक की मामूली गिरावट के साथ 53,223.35 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 98.10 अंक या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,085 पर था।
सेंसेक्स पैक में टाइटन, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, एसबीआई और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स थे। आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे।
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बजाज ब्रोकिंग रिसर्च ने रिटेल निवेशकों को सलाह देते हुए कहा कि छोटी अवधि के वैश्विक उतार-चढ़ाव को देखते हुए रिटेल निवेशकों को भावनात्मक निर्णय लेने से बचना चाहिए। ऐतिहासिक रूप से भू-राजनीतिक तनावों के कारण बाजार में गिरावट अस्थायी रही है।
ब्रोकिंग फर्म ने कहा कि ऐसे बाजार में लंबी अवधि के नजरिए वाले निवेशकों को आकर्षक मूल्यांकन पर मजबूत शेयरों में निवेश के अवसर मिल सकते हैं।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 8 मई को लगातार 16वें सत्र में अपनी खरीदारी जारी रखी और 2,007 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 596 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

  • admin

    Related Posts

    ग्लोबल तनाव का असर! ट्रंप की धमकी पड़ते ही शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स 1000अंक टूटा

    मुंबई  शेयर बाजार के लिए विदेशों से रेड सिग्नल मिल रहे थे और जिसका डर था वही हुआ. खुलते के साथ ही शेयर मार्केट क्रैश (Stock Market Crash) हो गया.…

    FII बिकवाली और ग्लोबल तनाव से दबाव में भारतीय शेयर बाजार

    नई दिल्ली  भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Outlook) के लिए अगला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। ईरान-अमेरिका तनाव, कच्चे तेल की कीमत, एफआईआई की चाल और घरेलू आर्थिक आंकड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 0 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

    केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?