फ्लोराइड सप्लीमेंट्स पर रोक: बच्चों की सेहत को लेकर FDA का कड़ा फैसला

वाशिंगटन 
अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बच्चों के दांतों को मजबूत बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले ‘फ्लोराइड सप्लीमेंट' के इस्तेमाल को सीमित करने का निर्णय लिया है। यह अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर और उनके सहयोगियों की ओर से दंत चिकित्सा में व्यापक रूप से उपयोग होने वाले इस रसायन के खिलाफ उठाया गया एक और कदम है। एफडीए ने शुक्रवार को कहा कि अब तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों और उन बच्चों को यह इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाएगी जिनके दांतों में सड़न (कैविटी) का गंभीर खतरा नहीं है।

पहले यह उत्पाद छह महीने या उससे अधिक उम्र के बच्चों को दिया जा सकता था। इससे पहले मई में एफडीए ने सख्त रुख अपनाते हुए संकेत दिया गया था कि इन उत्पादों को बाजार से हटाया जा सकता है। एजेंसी ने चार कंपनियों को चेतावनी पत्र भेजे हैं, जिनमें उन्हें एक सीमा के अंदर उत्पादों का विपणन करने की सलाह दी गई है। जिन बच्चों के दांतों में सड़न का अधिक खतरा रहता है, उन बच्चों और उन किशोरों को कभी-कभी फ्लोराइड की गोलियां लेने की सलाह दी जाती है, खासकर जब उनके क्षेत्र में पीने के पानी में फ्लोराइड की मात्रा कम हो। एफडीए ने शुक्रवार को एक नयी वैज्ञानिक रिपोर्ट जारी की, जिसमें निष्कर्ष निकाला गया है कि ‘फ्लोराइड सप्लीमेंट' से बच्चों के दांतों को सीमित लाभ मिलता है और ये आंतों की समस्याओं, वजन बढ़ने और सोचने-समझने की क्षमताओं से जुड़ी नयी स्वास्थ्य चिंताओं का कारण बन सकते हैं।  

admin

Related Posts

Iran-US Ceasefire: ईरान ने युद्धविराम और होर्मुज को बंद करने की शर्तों को नकारते हुए सीजफायर पर सवाल उठाए

तेहरान   ईरान और अमेरिका को एक मसौदा प्रस्ताव मिला है, जिसमें 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज को फिर से खोलने की बात कही गई है ताकि युद्ध समाप्त करने…

क्या अगले दो दिन में US-ईरान में सीजफायर हो सकता है? ईरान ने प्रस्ताव भेजा

तेहरान  मिडिल-ईस्ट में तनाव में भारी बढ़ोतरी के साथ जंग अपने 33वें दिन में प्रवेश कर चुका है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी धमकियां तेज़ कर दी हैं, जबकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 6 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती