थाना बमनौरा पुलिस ने ग्राम टिकरया में फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले ₹8000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना बमनौरा पुलिस ने ग्राम टिकरया में फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले ₹8000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

आदतन अपराधी इंदु घोषी के विरुद्ध हत्या का प्रयास, बलवा, लूट, अवैध हथियार जैसे एक दर्जन अपराध दर्ज

बमनोरा
मार्च माह में थाना बमनोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकरया में फरियादी पप्पू उर्फ महेंद्र सिंह घोषी की अवैध हथियार से फायर कर हत्या का प्रयास संबंधी रिपोर्ट पर थाना बमनोरा में भारतीय न्याय संहिता के तहत 6 आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी फरार थे जिनकी तलाश हर संभावित स्थान में की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹8000 के इनाम की उद्घोषणा की थी।
पुलिस टीम ने उक्त घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी इंदू उर्फ इंद्रपाल घोषी पिता मोहन घोषी निवासी ग्राम बंधा थाना भगवा को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार देसी कट्टा जप्त किया गया। आदतन अपराधी इंदु घोषी के विरुद्ध थाना भगवा, बड़ा मलहरा, बमनौरा में हत्या का प्रयास, बलवा, लूट, अवैध हथियार जैसे एक दर्जन अपराध दर्ज हैं। अभियुक्त को न्यायालय पेशकर जेल भेजा गया, अन्य आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमनोरा उप निरीक्षक शिशिर तिवारी, उप निरीक्षक दौलत सिंह, आरक्षक अनिल, अविनाश, विनीत जैन एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

  • admin

    Related Posts

    प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली

    भोपाल.  "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम अंतर्गत मध्यप्रदेश एवं नागालैंड के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक समन्वय को बनाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक्सपोज़र विज़िट” का आयोजन किया गया।…

    पत्नी ने कराई पति की हत्या, फिर रो-रोकर किया ड्रामा; ‘कातिल’ बीवी का वीडियो हुआ वायरल

    धार  मध्य प्रदेश के धार में एक पत्नी ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह अपने पति की हत्या कर दी. दो दिन पहले हुई घटना में पुलिस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 1 views
    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें