‘सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अहम घटक’, राजस्थान-अलवर में गृह राज्यमंत्री ने अग्रदूत प्रशिक्षण में बांटे हेलमेट

अलवर/जयपुर।

गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि सडक सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जागरूकता व सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण घटक है। गृह राज्यमंत्री बेढम अलवर की गोविन्दगढ तहसील की पंचायत न्याणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी एवं जिला पुलिस अलवर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कहा कि राज्य सरकार सडक सुरक्षा के प्रति गंभीर है।

सडक सुरक्षा सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक से सीधे जुडा हुआ विषय है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को सडक सुरक्षा के नियमों की जानकारी होने के साथ-साथ उसकी पालना भी करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि युवा राष्ट्र की निधि है और सडक सुरक्षा के प्रति जागरूकता में अपनी महती भूमिका निभाए। उन्होंने प्रशिक्षण के उपरान्त 300 स्वयं सेवक युवाओं को सडक सुरक्षा अग्रदूत के रूप में देश को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित सडक संस्कृति विकसित करने के लिए वर्ष 2047 तक सडक हादसों रहित राष्ट्र का निर्माण करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राजस्थान सडक सुरक्षा सोसायटी व आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड के द्वारा पुलिस व प्रशासन के साथ सडक सुरक्षा अभियान की सराहना की। सडक सुरक्षा विशेषज्ञ एवं एआरटीओ डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने सडक सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्वयं के द्वारा लिखित सडक सुरक्षा चक्र व सडक सुरक्षा पॉकेट बुक भी वितरित की। उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षक योजना, राष्ट्रीय गुड सेमेरिटन योजना के तहत घायलों की मदद करने पर 10 रूपये तक नगद पुरस्का व प्रशस्ति पत्र मिलने के बारे में भी अवगत कराया।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह