बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं पर हमला, दीपू चंद्र दास के बाद एक और युवक की हत्या से मचा हड़कंप

नई दिल्ली
बांग्लादेश से एक और खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां राजबाड़ी जिले के पांगशा इलाके में एक बार फिर भीड़ के हमले में हिंदू युवक की जान चली गई। 29 साल के अमृत मंडल को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना दीपू चंद्र दास की मौत के महज 7 दिन बाद हुई है।
क्या है घटना के पीछे की वजह?
'द डेली स्टार' की खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली के आरोप में भीड़ ने युवक को मार डाला। घटना बुधवार रात करीब 11:00 बजे कालीमोहोर यूनियन के होसेनडांगा गांव में हुई। मृतक अमृत मंडल उर्फ सम्राट इसी गांव में रहता था।
पुलिस की कार्रवाई
इस मामले में पुलिस ने अमृत के एक साथी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। सलीम के पास से दो हथियार बरामद किए गये हैं। पुलिस SSP ने बताया कि सम्राट के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजबारी सदर अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया है।
सम्राट का आपराधिक इतिहास
सम्राट पर गिरोह बनाकर जबरन वसूली करने का आरोप है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने सम्राट पर एक आपराधिक गिरोह बनाने का आरोप लगाया है। वह लंबे समय से जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। भारत में लंबे समय तक छिपने के बाद, वह हाल ही में बांग्लादेश लौटा था।
गांव में अशांति का माहौल
सम्राट ने गांव के निवासी शाहिदुल इस्लाम से जबरन वसूली की रकम मांगी थी। कल रात सम्राट और उसके साथी शाहिदुल के घर पैसे लेने गए थे। जब घरवालों ने चिल्लाकर शोर मचाया, तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सम्राट की पिटाई कर दी। उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे।

 

admin

Related Posts

CUET-UG अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर, तकनीकी समस्या के चलते बदला एग्जाम टाइम; NTA ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

नई दिल्ली  देश में पहले से ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट  को लेकर भारी घमासान मचा हुआ है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी चौतरफा विवादों से घिरी है. इसी बीच, आज…

बंगाल की राजनीति में बवाल, Abhishek Banerjee पर अटैक के बाद बढ़ा तनाव

सोनारपुर  पश्चिम बंगाल के सोनारपुर इलाके में उस समय भारी राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित तौर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर