नाइट ड्यूटी कर रहे रायसेन यातायात थाने में पदस्थ एएसआई की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस विभाग ने जताया शोक

रायसेन
ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से रायसेन यातायात थाने में पदस्थ एएसआई फूल सिंह उइके (55) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार सुबह उन्हें घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी पलक को फोन किया। बेटी के थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पल्स नहीं मिलने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही फूल सिंह ने बेटी की गोद में दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक एएसआई फूल सिंह उइके रविवार को नाइट ड्यूटी पर थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे उन्होंने थाने में घबराहट और बेचैनी महसूस की।
इस दौरान उन्होंने सबसे पहले बेटी पलक को फोन किया और बताया उनकी तबीयत खराब हो रही है।
चूंकि सुबह का समय था और थाने में सीमित स्टाफ ही मौजूद था, इसलिए उन्होंने बेटी के साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को भी सूचना दी।
बेटी पलक ने तुरंत थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों की मदद से पिता को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बेटी पलक अपने पिता को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही फूल सिंह ने बेटी की गोद में दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कमलेश कुमार खुरपुसे जिला अस्पताल पहुंचे और फूल सिंह की बेटी पलक को सांत्वना दी।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस विभाग परिवार के साथ खड़ा है।
यातायात थाना प्रभारी लता मालवीय ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।
पोस्टमॉर्टम के बाद फूल सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके गृह जिला बैतूल रवाना किया गया।
पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी पार्थिव शरीर के साथ मौजूद रहे, ताकि अंतिम संस्कार के दौरान परिवार को हरसंभव सहयोग मिल सके।
फूल सिंह उइके को उनके साथी पुलिसकर्मी एक अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जानते थे। उनकी ड्यूटी के प्रति निष्ठा और व्यवहार के कारण थाने के कर्मचारियों में उनका विशेष सम्मान था।

परिवार में पत्नी का पहले ही हो चुका है निधन
फूल सिंह उइके के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी पत्नी का आठ साल पहले कैंसर से निधन हो गया था। पत्नी के निधन के बाद से उनकी बेटी पलक उनके साथ रायसेन में रह रही थी। फूल सिंह मूल रूप से बैतूल जिले के खंजनपुर के रहने वाले थे और पिछले चार साल से रायसेन यातायात थाने में पदस्थ थे। उनका बाकी पूरा परिवार अपने पैतृक गांव में रहता है।

पुलिस विभाग ने जताया शोक
एएसआई की आकस्मिक मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। सहकर्मियों ने फूल सिंह को याद करते हुए बताया कि वे हमेशा अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता देते थे और मुश्किल परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखते थे। उनके निधन को पुलिस विभाग ने बड़ी क्षति बताया है।

admin

Related Posts

MP सरकार बदलेगी ESB-PSC के नियम, नई व्यवस्था के लिए ड्राफ्ट जारी

भोपाल  राज्य सरकार प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती करने वाली दो एजेंसियों के भर्ती नियमों में बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए मप्र…

ट्विशा शर्मा मौत केस में नया मोड़, सास पर गिरी गाज; नियुक्ति प्रक्रिया की होगी जांच

भोपाल  देशभर में सुर्खियां बने मॉडल ट्विशा शर्मा डेथ केस में जांच लगातार तेज होती जा रही है। मुख्य आरोपी समर्थ सिंह अब भी फरार है, जबकि उसकी अग्रिम जमानत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म