आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट चटकाने वाले अश्विनी कुमार ने अपने जोश का राज शेयर किया

नई दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट चटकाने वाले मुंबई इंडियंस के अश्विनी कुमार ने अपने जोश का राज शेयर किया है। मैच के बाद उन्होंने बताया कि कैप्टन हार्दिक पांड्या के शब्दों से उन्हें आत्मविश्वास आया। कुमार ने कहा कि पांड्या ने उनसे कहा था कि तू पंजाबी है और पंजाबी किसी से डरता नहीं है। बीसीसीआई ने IPLT20 हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पारस महाम्ब्रे अश्विनी कुमार से उनके पहले आईपीएल मैच के शानदार अनुभवों के बारे में बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में कुमार बताते हैं, 'हार्दिक भाई ने बताया था कि पंजाबी है तो पंजाबी डरते नहीं हैं किसी से। तो वैसे ही खेलना है, दूसरो को डराना है, आप नहीं डरना बस।'

बातचीत के दौरान अश्विनी ने ये भी बताया कि किस तरह जब मनीष पांडे ने उनकी गेंद पर चौका जड़ा तब पांड्या ने उनकी हिम्मत बढ़ाई। उन्होंने कहा,'जो मनीष पांडे था, उस पर तो मुझे एक चौका पड़ चुका था पहले ही। फिर मेरी हार्दिक भाई से बात हुई तो उन्होंने कहा कि बॉडी पर ही बॉल देखना। हार्दिक भाई ने ही मुझसे कहा था कि डरना नहीं है…अगर रन पड़ेंगे तो भी कोई दिक्कत नहीं है।'

मैदान में कैप्टन ने जिस तरह से भरोसा दिखाया और हौसला बढ़ाया, उसका असर अश्विनी कुमार की गेंदबाजी में और ज्यादा धार के रूप में दिखा। मैच में कुमार ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। अबतक किसी भी भारतीय ने आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट हासिल नहीं किया था। अश्विनी ने अपने पहले ही आईपीएल मैच में अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रिंकू सिंह और आंद्रे रलेस जैसे बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया। उनकी धारदार गेंदबाजी की ही देन थी कि कोलकाता की टीम 117 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई ने बहुत ही आसानी से 43 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से जीत हासिल कर ली।

  • admin

    Related Posts

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    नई दिल्ली आईलीग दो का अगला सत्र 27 मार्च से शुरू होगा जो भारतीय पुरुषों के फुटबॉल का तीसरा टियर है और इसमें नौ क्लब शामिल हैं। यह सत्र एकल…

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    हैदराबाद आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली भारत लौट आए हैं, उनके साथ अनुष्का शर्मा भी हैं। विराट जल्द ही RCB कैंप से जुड़कर नए सीजन की तैयारी शुरू करेंगे।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 3 views
    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 4 views
    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 3 views
    ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी