अरुण गोविल पत्नी और परिवार के साथ महाकुंभ में पहुंचे, लगाई डुबकी

प्रयागराज
टीवी और बॉलीवुड एक्टर अरुण गोविल को भारत के घर-घर में जाना जाता है. 1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' में अरुण ने भगवान राम का रोल निभाकर सभी के फेवरेट बन गए थे. दर्शकों के मन में आज भी उनकी छवि भगवान राम की ही है. इसीलिए जहां भी वो जाते हैं उन्हें राम के नाम से ही बुलाया जाता है और पहचाना भी जाता है. अब अरुण गोविल अपनी पत्नी और परिवार के साथ महाकुंभ 2025 में पहुंच गए हैं.

महाकुंभ 2025 में अरुण गोविल

महाकुंभ में पहुंचकर अरुण गोविल और उनकी पत्नी श्रीलेखा गोविल ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. दोनों के साथ कई और लोगों को भी देखा गया. अरुण ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर की है. इसके साथ उन्होंने लिखा- सनातन संस्कृति का महोत्सव, आस्था का महायज्ञ, एकता, समता, धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक तथा राष्ट्रीय एकता और समरसता को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा महासमागम महाकुंभ 2025, प्रयागराज में आज पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें.

लगे जय श्री राम के नारे

संगम में डुबकी लगाने के साथ-साथ अरुण गोविल ने श्रद्धालुओं की सेवा भी की. उन्होंने महाकुंभ में आए भक्तों में प्रसाद बांटा. इसका वीडियो भी एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में प्रसाद वितरण करते हुए अरुण गोविल को देखा जा सकता है. भक्त एक-एक करके उनसे प्रसाद ले रहे हैं. तो वहीं कुछ लोग उनका वीडियो बनाते हुए 'जय श्री राम' के नारे भी लगा रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में अरुण ने लिखा- 'प्रसाद वितरण करते हुए… इस्कॉन- महाकुंभ, प्रयागराज.'

अरुण गोविल से पहले बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर, अविनाश तिवारी, ममता कुलकर्णी, सिंगर गुरु रंधावा और कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा और उनकी पत्नी लिजेल समेत अन्य महाकुंभ 2025 में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. सभी के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए थे.

 

admin

Related Posts

कानपुर फर्जी मार्कशीट रैकेट का भंडाफोड़, हैदराबाद से चल रहा था बड़ा नेटवर्क

कानपूर उत्तर प्रदेश के कानपुर में फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट तैयार करने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के बाद जांच में एक के बाद एक चौंकाने वाली जानकारियां सामने…

विधानसभा चुनाव के बाद हो सकते हैं पंचायत चुनाव, सरकार ने भेजा नया प्रस्ताव

लखनऊ यूपी में पंचायत चुनाव समय पर न होने से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो जाएगा। ऐसे में प्रशासक समिति के माध्यम से ग्राम प्रधानों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?