आतंकियों की साजिश पर सेना का प्रहार: उरी में घुसपैठ विफल

जम्मू

उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से आतंकिवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई। जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन में सेना का एक जवान बलिदान हो गया। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है।

हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया है। घुसपैठिए की पहचान की जा रही है। सोमवार शाम करीब छह बजे हीरानगर सेक्टर की बीओपी चांदवां और बीओपी कोठे पोस्ट के बीच जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी थी। बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी पोस्ट पप्पू चक की ओर से भारतीय सीमा में घुस रहे कुछ लोगों को चेतावनी दी।

बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार, चेतावनी के बावजूद जब वे नहीं हटे तो जवानों ने कुछ राउंड गोलियां चलाईं। इस कार्रवाई में एक पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गया, जिसे बाद में बीएसएफ ने हिरासत में ले लिया। घायल को गंभीर हालत में विजयपुर एम्स में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ की ओर से मामले की जांच की जा रही है। अफसरों ने बताया कि उच्च अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दे दी गई है।

सीमा पार अक्सर रेकी के लिए भेजे जाते हैं घुसपैठिए
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। हाल-फिलहाल में हुईं घुसपैठ की वारदात को देखते हुए बीएसएफ ने चाैकसी कड़ी की हुई है। हर संदिग्ध हलचल पर नजर रखी जा रही है। सीमा पार कर भारतीय सीमा में दाखिल होते घुसपैठिए को ढेर किए जाने का यह पहला मामला नहीं है। अक्सर सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से ध्यान बंटाने या फिर चौकसी को जांचने के लिए रेकी करवाई जाती रही है। सीमावर्ती इलाकों में लगातार ड्रोन की मूवमेंट के बाद बीएसएफ किसी भी संदिग्ध हलचल को गंभीरता से ले रही है।

  • admin

    Related Posts

    कालका-शिमला रेल को मिला नया सुरक्षा कवच, एयर ब्रेक सिस्टम से यात्रियों को बड़ी राहत

    कालका   वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कालका शिमला रेल मार्ग पर चलने वाली रेल मोटर कार का सफर और सुहाना और सुरक्षित होने जा रहा हैं। इंग्लैंड से 1927 में आई…

    वोटिंग से ठीक पहले TMC नेता जहांगीर खान की कोर्ट एंट्री, फलता में सियासी हलचल तेज

     कोलकाता पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता सीट पर रीपोलिंग से महज 72 घंटे पहले टीएमसी उम्मीदवार ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अग्रिम राहत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

    सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

    IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

    हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 1 views
    हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

    CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 2 views
    CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल