मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लुटेरों ने सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर की हत्या, ATM में भरने के लिए लाए गए 93 लाख रुपये लूटे

कर्नाटक
कर्नाटक बीदर जिले में मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लुटेरों ने सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके साथी को घायल कर 93 लाख रुपये लूट लिए। यह नकदी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम में भरनी थी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतृक की पहचान सुरक्षाकर्मी गिरी वेंकटेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वेंकटेश व उनका साथी दोपहर 11.30 बजे व्यस्त शिवाजी चौक पर स्थित एटीएम में नकदी भरने के लिए पहुंचे थे। गोली लगने से घायल दूसरे सुरक्षाकर्मी शिवा काशीनाथ ने भी दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि लुटेरों ने अपराध को अंजाम देने के लिए 8 राउंड गोलीबारी की। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की सभी सड़कों पर अवरोधक लगा जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि 16 जनवरी की इस घटना में शामिल 2 लुटेरों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने यह भी कहा कि लुटेरों को गिरफ्त में लेने के प्रयास जारी हैं। पुलिस की टीम मध्य प्रदेश के इंदौर और अन्य संभावित स्थानों पर गई है जहां लुटेरे हो सकते हैं। परमेश्वर ने कहा, ‘दोनों की पहचान कर ली गयी है। उनकी तलाश की जा रही है।’

एटीएम लूटने के बाद हैदराबाद की ओर भागे
राज्य के गृह मंत्री के अनुसार, हमलावर गुनाह करने के बाद हैदराबाद भाग गए। उन्होंने बताया कि लुटेरे नकदी से भरा ट्रंक लेकर मोटरसाइकिल से भागे। परमेश्वर ने बताया कि एसबीआई ने एटीएम में नकदी भरने का काम हैदराबाद की एक कंपनी को सौंप रखा है। मंत्री ने कहा, ‘आमतौर पर जब इतनी बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जाती है तो बंदूकधारी साथ होते हैं। दुर्भाग्य से उस दिन वाहन में कोई बंदूकधारी नहीं था।’ उन्होंने कहा कि लुटेरों ने नकदी को ले जाने की व्यवस्था पर बहुत लंबे समय तक नजर रखी होगी और फिर अपराध को अंजाम दिया। लुटेरों ने एसबीआई के एटीएम में भरने के लिए रखी गई नकदी लूटने से पहले 2 सुरक्षा गार्ड (गिरी वेंकटेश और शिवा काशीनाथ) की गोली मारकर हत्या कर दी। ये दोनों गार्ड सीएमएस एजेंसी के कर्मचारी थे।

admin

Related Posts

जोशीमठ की सड़कों पर वाहनों की कतारें, छुट्टियों के चलते ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

जोशीमठ उत्तर भारत में लगातार बढ़ते तापमान और छुट्टियों के सीजन के चलते पहाड़ों पर भीड़ कम नहीं हो रही है. वहीं चारधाम यात्राएं भी जारी हैं, जिसके कारण प्रमुख…

सरकार की झोली में आएगी बड़ी रकम, RBI बोर्ड ने ऐतिहासिक डिविडेंड पर लगाई मुहर

नई दिल्ली ग्लोबल टेंशन के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सरकार के लिए संकटमोचक बनेगा । दरअसल, RBI की ओर से इस वर्ष सरकार को अब तक का सबसे अधिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा