अर्जुन तेंदुलकर बने दूल्हा, शादी समारोह में दिखे MS Dhoni, Gautam Gambhir सहित क्रिकेट के बड़े नाम

नई दिल्ली
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर गुरुवार (5 मार्च 2026) को मुंबई में सानिया चंडोक के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी समारोह में खेल, राजनीति और बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। पिछले साल अर्जुन तेंदुलकर की अगस्त 2025 में सानिया के साथ निजी समारोह में सगाई की थी। शादी की तैयारियां पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से चल रही थीं। 3 मार्च को मुंबई में मेहंदी और संगीत समारोह आयोजित किया गया, जहां पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ, हरभजन सिंह-गीता बसरा, इरफान पठान-सफा बेग और अन्य दिग्गज पहुंचे थे।

दक्षिण मुंबई के एक लग्जरी होटल में आयोजित इस विवाह समारोह में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम शामिल हुए। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ स्टाइलिश अंदाज में नजर आए, जबकि भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपनी पत्नी के साथ समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, इरफान पठान, जहीर खान जैसे कई पूर्व क्रिकेटर और उनके परिवार भी पहुंचे। इस दौरान भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी मौजूद रहे। शादी में अम्बानी परिवार, बच्चन परिवार भी मौजूद हैं।

कौन है सानिया चंडोक
सानिया चंडोक एक सफल बिजनेसवुमन हैं और उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं और अब वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। सानिया ने 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स'से पढ़ाई की है। वे एक पशु चिकित्सा हैं और मुंबई में ('Mr. Paws') लग्जरी पेट स्पा चलाती हैं। गोवा के लिए खेलने वाले पेशेवर क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर आज सानिया चंदोक के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे।

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने शादी समारोह के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि और बेटे अर्जुन तेंदुलकर, उनकी पत्नी सानिया चंडोक और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।

admin

Related Posts

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

नई चंडीगढ़ राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में दो झटके लगे हैं। सलामी बल्लेबाज यशसवी जायसवाल एक रन और ध्रुव जुरेल 6 गेंद…

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

लंदन  भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे का आगाज़ धमाकेदार अंदाज में किया. पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने मेज़बान इंग्लैंड को 38 रनों से हराकर सीरीज में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी