अर्चना चिटनिस की कोशिशों से भोपाल-भुसावल नई ट्रेन के रास्ते की मंजूरी, विस में प्रस्ताव पारित

बुराहनपुर 

बुराहनपुर क्षेत्र के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अर्चना चिटनिस की पहल पर भोपाल से भुसावल के मध्य नई ट्रेन अथवा मेमू रेल सेवा प्रारंभ करने का अशासकीय संकल्प विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित हो गया है। अब यह प्रस्ताव भारत सरकार के रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा, जिससे बहुप्रतीक्षित रेल सुविधा को मूर्त रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठ गया है।

आम यात्रियों की परेशानी का मुद्दा उठाया
सदन में प्रस्ताव रखते हुए चिटनिस ने कहा कि भोपाल और भुसावल के बीच लंबी दूरी की ट्रेनें तो संचालित हैं, लेकिन सामान्य श्रेणी के डिब्बों की कमी और बिना आरक्षण यात्रा की मजबूरी के कारण आम नागरिक, विद्यार्थी, मरीज और दैनिक यात्री भारी कठिनाइयों का सामना करते हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल, बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, टिमरनी, खिड़किया और इटारसी जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाली सुगम रेल सेवा समय की आवश्यकता है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई सेवा शुरू करना अब अत्यंत प्रासंगिक हो गया है।

ऐतिहासिक संदर्भ भी दिया
अर्चना चिटनिस ने सदन को बताया कि वर्ष 1975 से 1980 के बीच इस मार्ग पर ट्रेन संचालित होती थी, जिसे उस समय यात्रियों की कमी के कारण बंद कर दिया गया था। हालांकि, वर्तमान परिस्थितियों में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है, जिससे इस रूट पर नियमित रेल सेवा की मांग लगातार तेज हो रही है।

व्यावहारिक समाधान का सुझाव
उन्होंने व्यावहारिक विकल्प भी सुझाया। यदि नई ट्रेन स्वीकृत करना संभव न हो, तो वर्तमान में चल रही ट्रेन संख्या 11115/11116 को भोपाल तक विस्तारित किया जाए। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन इटारसी स्टेशन पर लगभग 17 घंटे तक खड़ी रहती है, जबकि उसी समय में वह भोपाल जाकर वापस लौट सकती है। इससे संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और यात्रियों को सुविधाजनक समय-सारणी मिल सकेगी।

ग्रामीण अंचल और व्यापार को मिलेगा लाभ
प्रस्ताव में यह भी उल्लेख किया गया कि नई रेल सेवा से मार्ग के छोटे स्टेशनों, किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर रेल संपर्क से क्षेत्र के आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भी प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। अंततः सदन ने सर्वसम्मति से संकल्प पारित कर केंद्र सरकार से नई रेल सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध किया।

admin

Related Posts

डॉ. प्रतिभा तिवारी ने महिला किसान वर्ष 2026 में उत्पादन से उपयोग तक की प्रक्रिया पर संपर्क, परिचय और सवेक्षण किया

महिला किसान वर्ष 2026 में डाॅ0 प्रतिभा तिवारी जी ने किया उत्पादन से उपयोग तक की प्रक्रिया में संपर्क/परिचय/चर्चा एवं सवेक्षण   टीकमगढ़ दिनांक 15/04/2026 को भारतीय स्त्रीशक्ति मध्यप्रदेश के द्वारा…

MP में DA 5% बढ़ा, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा एकमुश्त भुगतान, एरियर 6 किस्तों में

भोपाल  मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की मोहन सरकार ने  छठे वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 1 views
चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

गाने और कमेंट्स को लेकर RCB-CSK भिड़ंत मैदान से बाहर पहुंची

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 2 views
गाने और कमेंट्स को लेकर RCB-CSK भिड़ंत मैदान से बाहर पहुंची

हार से जूझती मुंबई बनाम फॉर्म में पंजाब ,पूरा प्रीव्यू

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 2 views
हार से जूझती मुंबई बनाम फॉर्म में पंजाब ,पूरा प्रीव्यू

बेंगलुरु ने लखनऊ को शिकस्त दी, टेबल में नंबर 1, कोहली और रसिक की चमचमाती पारियां

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु ने लखनऊ को शिकस्त दी, टेबल में नंबर 1, कोहली और रसिक की चमचमाती पारियां

मध्यप्रदेश की हॉकी में नई सफलता: बेटियों के साथ बेटों ने भी किया प्रदेश को गर्वित

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 2 views
मध्यप्रदेश की हॉकी में नई सफलता: बेटियों के साथ बेटों ने भी किया प्रदेश को गर्वित

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 3 views
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा