20 मई से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 के लिए आवेदन

रायपुर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 के लिए आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी है। जिन विद्यार्थियों ने मुख्य परीक्षा दी थी और वे श्रेणी सुधार, पूरक या अनुत्तीर्ण (फेल) हैं, वे इस द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत वर्ष में दो बार परीक्षा कराने की व्यवस्था का हिस्सा है।

आवेदन की समय-सीमा इस प्रकार है

सामान्य शुल्क के साथ: 20 मई से 10 जून 2025 तक

विलंब शुल्क के साथ: 11 जून से 20 जून 2025 तक

विशेष विलंब शुल्क के साथ: 21 जून से 30 जून 2025 तक

परीक्षा फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। मंडल ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा देता है और उसके अंक नहीं बढ़ते हैं, तो पहली परीक्षा की मार्कशीट ही मान्य होगी। यह दूसरी बार है जब छत्तीसगढ़ बोर्ड वर्ष में दो बार मुख्य परीक्षा का आयोजन कर रहा है, जिससे छात्रों को सुधार का एक और अवसर मिलता है।

इससे पहले 7 मई को घोषित हुआ था परीक्षा परिणाम
बता दें कि CGBSE ने 7 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी किए थे। इस साल 5.6 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।

10वीं परीक्षा: 3,23,094 छात्र शामिल हुए, पास प्रतिशत 76.53%

लड़कियाँ: 80.70%

लड़के: 71.39%

टॉपर: इशिका बाला और नमन कुमार (99.17%)

12वीं परीक्षा: 2,38,626 छात्र शामिल हुए, पास प्रतिशत 81.87%

लड़कियाँ: 84.67%

लड़के: 78.07%

टॉपर: अखिल सेन (98.20%)

  • admin

    Related Posts

    DEO की कार्यशैली पर सवाल, फर्जी आदेश जारी करने और RTI में लापरवाही का मामला सामने आया

    बलरामपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मनीराम यादव एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में हैं. डीईओ की कार्यप्रणाली को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों…

    रायपुर में हाईटेक हॉस्पिटैलिटी सेंटर विकसित करने की योजना, PPP मॉडल पर होगा बड़ा विकास कार्य

    रायपुर में विकसित होगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर, क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के उन्नयन हेतु PPP मॉडल पर प्रस्तावित परियोजना इनडोर स्पोर्ट्स, जिम, स्विमिंग पूल, आधुनिक आवासीय सुविधाओं सहित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 0 views
    IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

    भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

    कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

    मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स