“प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” के लिए 10 नवम्बर तक होंगे आवेदन

भोपाल.
"प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना" के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, पीएम इंटर्नशिप योजना अंतर्गत आधिकारिक पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in पर 10 नवंबर 2024 तक पंजीयन कर सकेंगे। "प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना" के लिए जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें पहले पोर्टल पर ऑनलाइन एक प्रोफाइल बनाकर आवेदन करना होगा।

“प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” एवं इसके लाभ
“प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” केंद्र सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान कर, रोजगार परक बनाना हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक जीवन के व्यवसायिक वातावरण से अवगत करवाना है, जिससे उन्हें व्यवहारिक कौशल एवं कार्यानुभव प्राप्त करने में सहायता मिले।

इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक एवं प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण एवं नियमित रोज़गार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा। इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को 5 हजार रुपए प्रतिमाह की स्टाइपेण्ड एवं इंटर्नशिप पूर्ण होने के उपरांत एकमुश्त 6 हजार रुपये राशि प्राप्त होगी। इंटर्नशिप की अवधि 12 माह होगी।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए पात्रता
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए ऐसे युवा पात्र होंगे, जिनकी आयु 21 से 24 वर्ष के मध्य हो, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं या उससे उच्च हो। ऐसे युवा इंटर्नशिप के लिए अपात्र होंगे, जो पूर्णकालिक रोजगार एवं शिक्षा मे है एवं जिनके परिवार (स्वयं, जीवनसाथी, माता-पिता) के किसी भी सदस्य की आय वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8 लाख से अधिक हैं तथा परिवार के सदस्य शासकीय सेवा में है।

प्रदेश के इच्छुक पात्र युवा पीएम इंटर्नशिप योजना अंतर्गत पंजीयन लिंक https://pminternship.mca.gov.in पर 10 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार टोल फ्री नंबर 1800116090 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं पंजीयन में सहायता के लिए जिले में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग/पॉलीटेक्निक/आईटीआई संस्थानों में भी संपर्क कर सकते हैं। प्रदेश के युवा अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों के विरुद्ध भी आवेदन कर सकेंगे।

  • admin

    Related Posts

    सुशासन और प्रभावी प्रशासन की दिशा में पहल, उप जिलाधीशों को मिला पुलिस-प्रशासन समन्वय का प्रशिक्षण

    भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल द्वारा परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों के लिए आयोजित पांच…

    दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

    भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई से एक 16 वर्षीय किशोरी को गंभीर घटना से सुरक्षित बचाया गया। समय पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 3 views
    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल