इंदौर में फिर एक हिंदू युवती बनी लव जिहाद का शिकार, पुलिस ने मकसूद खान के विरुद्ध प्रकरण किया दर्ज

इंदौर
हिंदू युवती से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। एरोड्रम पुलिस ने मकसूद खान के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। मकसूद युवती से हिंदू नाम रमेश कुमावत के नाम से मिला था। बातचीत के बहाने सुनसान जगह ले गया और कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। हीरानगर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय पीड़िता शादी समारोह में डेकोरेशन मैनेजमेंट का काम करती है। पिछले साल 20 दिसंबर को काम के सिलसिले में देवास बायपास की एक होटल में थी। आरोपित मकसूद ने उससे चर्चा की और रमेश कुमावत नाम बताया। उसने कहा कि बहन की शादी में डेकोरेशन करवाना है। उसने पीड़िता से मोबाइल नंबर ले लिए।
 
लड़की को बेहोशी छाने लगी
कुछ दिनों बाद उसने कॉल कर कहा कि बहन की शादी के संबंध में चर्चा करना है। 13 जनवरी को रात करीब आठ बजे आरोपित से बिजासन माता मंदिर के समीप मिलने गई। वह बातचीत के बहाने कार एक खेत में ले गया और कोल्ड्रिंक पीने के लिए दी। कुछ ही देर बाद पीड़िता को बेहोशी छाने लगी। आरोपित ने बेहोशी की अवस्था में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर उसने कार इधर-उधर घुमाई और देर रात पीड़िता को घर छोड़कर चला गया। आरोपित ने घटना का जिक्र करने पर हत्या की धमकी दी। उसने 20 जनवरी को पुन: काल लगाया और मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान उसके फोन पर किसी का कॉल आया और उसने वालेकुम अस्सलाम बोला। पीड़िता यह सुनकर चौंक गई। पूछने पर आरोपित ने कहा- मैं मुसलमान हूं और मेरा नाम मकसूद खान है। पीड़िता उससे मिलना नहीं चाहती थी। मकसूद उसे बदनाम करने और मारने की धमकी देकर बुला लेता था। कुछ दिनों पूर्व उसने पीड़िता को बाजार में ही रोक लिया। उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

कई अन्य युवतियों का भी किया शोषण
छोटी खजरानी निवासी मकसूद खान ने कई हिंदू लड़कियों का शोषण किया है। उसने रिटायर पुलिसकर्मी (एएसआई) की बहू को भी जाल में फंसाया है। उससे परेशान होकर एएसआई के बेटे ने जहर खा लिया था। उसने चार पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा था। स्वजन ने पुलिस को भी शिकायत की, मगर एरोड्रम पुलिस ने मकसूद को प्रतिबंधात्मक धारा लगाकर जेल भेज दिया।

admin

Related Posts

सभी नागरिक क्यूआर कोड स्केन कर स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में करें सहभागिता : आयुक्त भोंडवे

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश…

15 मई से शुरू होगी शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना, कोचिंग अध्ययन छात्रवृत्ति योजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत