पशुपालन मंत्री पटेल ने गौ-शाला परिसर में किया वृक्षारोपण

पशुपालन मंत्री पटेल ने जयपुर के गौ-पुनर्वास केन्द्र हिंगोनिया का भ्रमण किया

 पशुपालन मंत्री पटेल ने गौ-शाला परिसर में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय, आईओसीएल के गैस प्लांट, मिल्क पार्लर आदि को देखा

 पशुपालन मंत्री पटेल ने गौ-शाला परिसर में किया वृक्षारोपण

भोपाल
पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने  गो-पुनर्वास केन्द्र हिंगोनिया, जयपुर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गौ-शाला परिसर में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय, आईओसीएल के गैस प्लांट, मिल्क पार्लर आदि को देखा। उन्होंने गायों की देखभाल एवं साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन भी किया। मंत्री पटेल ने गौ-शाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

भ्रमण के दौरान मंत्री पटेल के साथ राजस्थान पशुपालन विभाग के निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक और गौ-शाला के प्रबंधक मौजूद थे। गौ-शाला का संचालन कृष्ण बलराम सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।

गौ-पुनर्वास केन्द्र हिंगोनिया लगभग 3 हजार 200 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 70 बाड़े हैं, जिनमें एक हजार 300 नंदी सहित कुल 17 हजार 500 गौ-वंश है। गौ-शाला में गोबर से संवर्धित सीएनजी गैस प्लांट स्थापित है, जिसकी उत्पादन क्षमता 400 किलोग्राम सीएनजी प्रतिदिन है। गौ-शाला के 200 बीघा क्षेत्र में नेपियर घास का उत्पादन किया जाता है। गौ-शाला का दुग्ध उत्पादन 2 हजार लीटर प्रतिदिन है। यहां गोबर से गौ-काष्ठ, दीपक, गमले, जैविक खाद तथा दूध से दही, पनीर, घी और मिठाई बनाई जाती है। गौ-शाला परिसर में ग्रामीण बहुउद्देशीय आधुनिक पशु चिकित्सालय स्थापित है, जो 24 घंटे संचालित रहता है।

 

  • admin

    Related Posts

    महिला-बाल विकास में नए प्रयोगों की तारीफ, नवाचारों को मिला सम्मान

    भोपाल  केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास की अतिरिक्त सचिव कैरोलिन खोंगवार देशमुख ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ लाभार्थियों तक सेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना प्रशासनिक…

    महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार

    भोपाल  मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ (सह.) मर्यादित की 114वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को मछुआ एवं मत्स्य कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार की अध्यक्षता में बैठक हुई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 2 views
    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

    रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 1 views
    रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

    मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 1 views
    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर