अनिल नेहरा को मिला स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल, रोनित रंजन ने पाया गोल्ड मेडल, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर केरन कंपनी को मिला

 देहरादून

शनिवार को 419 युवा अधिकारी भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट कैडेटों में 9 मित्र देशों के भी 32 कैडेट भी शामिल हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में पासिंग आउट परेड आयोजित की गई।

श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड में पहुंचे। सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। विभिन्न कंपनी के सार्जेंट मेजर ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली।

छह बजकर 42 मिनट पर एडवांस काल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार कदम बढ़ाते हुए परेड के लिए पहुंचे। निरीक्षण अधिकारी श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बाइकेजीएम लासंथा रोड्रिगो परेड स्थल पर पहुंचे और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कैडेट्स को ओवरआल बेस्ट परफॉर्मेंस और अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा।

श्रीलंका के सेना प्रमुख ने ली परेड की सलामी: इस बार आईएमए की पासिंग आउट परेड की शुरुआत सुबह 6:38 बजे मार्कर्स कॉल के साथ हुई. श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में परेड की सलामी ली. 6:42 बजे एडवांस कॉल के साथ कैडेट्स कदमताल करते हुए चैटवुड बिल्डिंग के परेड मैदान में पहुंचे.

आईएमए पासिंग आउट परेड जून 2025 

खास बात यह है कि श्रीलंका के सेना प्रमुख खुद 1990 में भारतीय सैन्य अकादमी के 87वें कोर्स से कमीशन प्राप्त कर चुके हैं. ऐसे में भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में रिव्यूइंग ऑफिसर बनकर आने पर उनकी पुरानी यादें भी ताजा हुईं.

अनिल नेहरा को मिला स्वॉर्ड ऑफ ऑनर: आईएमए की पासिंग आउट परेड के दौरान बेस्ट कैडेट और कंपनी को मिलने वाले सम्मान का सबको इंतजार रहता है. इस बार भी जब इसकी घोषणा की गई तो आईएमए देहरादून का परेड समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस दौरान स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडलिस्ट के नाम घोषित किए गए. जिन जेंटलमैन कैडेट को अवॉर्ड मिले उनके नाम इस प्रकार हैं-

ये जैंटलमैन कैडेट्स रहे सबसे आगे

    कैडेट अवॉर्ड

    अनिल नेहरा स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल

    रोनित रंजन गोल्ड मेडल

    अनुराग वर्मा ब्रॉन्ज मेडल

    कपिल टीईएस सिल्वर

    आकाश भदौरिया टीजी सिल्वर

    केरन कंपनी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर

admin

Related Posts

केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, वीडी सतीशन ने संभाली कमान; PM मोदी ने जताई शुभकामनाएं

तिरुअनंतपुरम   केरलम में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने शपथ दिलवाई. वीडी सतीशन केरलम के…

दिल्ली से गोवा तक ED की दबिश, 155 करोड़ बैंक फ्रॉड केस में कई ठिकानों पर कार्रवाई

नई दिल्ली ईडी ने 155 करोड़ रुपये के एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में आज बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले को लेकर दिल्ली और गोवा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल