अमेरिकी पत्रकार को किडनैप कर ले गए अपहर्ता, बालों से घसीटकर कार में डाला, CCTV में हुआ बगदाद कांड रिकॉर्ड

बगदाद
 मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के दौरान इराक की राजधानी बगदाद में एक खौफनाक घटना हुआ है. मंगलवार की दोपहर जब शहर की सड़कों पर चहल-पहल थी, तभी कुछ अज्ञात नकाबपोश आए और एक जानी-मानी अमेरिकी पत्रकार को ठूंसकर ले गए. ये कोई और नहीं बल्कि अवॉर्ड विनिंग अमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन थीं, जिनका बीच बाजार अपहरण कर लिया गया है. इराकी आंतरिक मंत्रालय और पुलिस सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है. ये पूरी खौफनाक घटना सीसीटीवी में साफ दिखाई दी है। 

शेली किटल्सन के किडनैपिंग का वीडियो
शेली किटल्सन के किडनैपिंग वीडियो में दिख रहा है कि वो एक बिजी रास्ते पर खड़ीं थीं, तभी उनके ठीक सामने एक कार रुकती है. इस कार में से भागते हुए 2 लोग बाहर निकलते हैं, जिनमें से एक शेली का सिर पकड़कर उन्हें जबरदस्ती कार की पिछली सीट पर ठूंस देता है और कार भगा ले जाता है. चश्मदीदों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शेली किटल्सन अपनी कार से कहीं जा रही थीं, तभी दो गाड़ियों ने उनका रास्ता रोक लिया। 

फुटेज में दिख रहा है कि हथियारबंद नकाबपोशों ने शेली की कार का दरवाजा जबरन खोला और उन्हें बालों से घसीटकर अपनी गाड़ी की ओर ले गए. चश्मदीदों का कहना है कि अमेरिकी पत्रकार जान बचाने के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन किडनैपर्स ने उन्हें बंदूक की बट से मारकर चुप करा दिया और अपनी गाड़ी में ‘ठूंसकर’ तेज रफ्तार में फरार हो गए। 

कौन हैं शेली किटल्सन?
शेली किटल्सन कोई साधारण नाम नहीं हैं, वे एक जांबाज और अवॉर्ड विनिंग जर्नलिस्ट हैं जो लंबे समय से मिडिल ईस्ट के खतरनाक इलाकों से रिपोर्टिंग कर रही हैं. शेली के पास अमेरिकी पासपोर्ट है, जो इस किडनैपिंग को एक अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक मुद्दा बनाता है. शेली अक्सर इराक और सीरिया में सक्रिय आतंकी गुटों और मिलिशिया के खिलाफ लिखती रही हैं. माना जा रहा है कि उनकी हालिया रिपोर्टिंग की वजह से ही वे किसी ताकतवर गुट के निशाने पर थीं। 

पुलिस ने किया किडनैपर्स का पीछा और छुड़ा लिया
बताया जा रहा है कि किडनैप होने के बाद अमेरिकी पत्रकार शेली किट्लसन को छुड़ा भी लिया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इराकी सुरक्षा बलों ने अपहरणकर्ताओं की कार का पीछा किया. इस दौरान किडनैपर्स की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. सुरक्षा बलों ने मौके से एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया और पत्रकार को उनके चंगुल से छुड़ा लिया. बताया जा रहा है कि गाड़ी पलटने के कारण शेली किट्लसन को चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

admin

Related Posts

विधानसभा में UCC को लेकर बवाल, हिमंत सरकार ने आदिवासी समुदाय को रखा कानून से बाहर

गुवाहाटी  असम कैबिनेट की मंजूरी के ठीक दो हफ्ते बाद राज्य सरकार ने सोमवार को विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश कर दिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा…

गलत रिपोर्ट और डेड बॉडी न मिलने से कांगो में गुस्सा, इबोला को लेकर बढ़ा तनाव

 बुनिया दुनिया एक बार फिर महामारी के खतरे का सामना कर रही है. अफ्रीका के कुछ देशों में इबोला वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी