8वीं के छात्र ने 9वीं के छात्र पर चाकू से किया हमला, जब स्कूल की छुट्टी हुई तो आरोपित छात्र ने वारदात को अंजाम दिया, मौत

जबलपुर
जिले के एक सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्र ने कक्षा नौवीं के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। स्कूल में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जब स्कूल की छुट्टी हुई तो आरोपित छात्र ने वारदात को अंजाम दिया। घायल छात्र को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। उसकी शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नटवारा की है। मृतक छात्र का नाम रोहित प्रजापति था। उसे दूसरे छात्र ने दो दिन पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। हमले के बाद 15 वर्षीय छात्र चाकू लहराते हुए भाग गया, जिसे कुछ देर बाद पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने हमले में उपयोग किए गए चाकू को जब्त कर लिया है।

सरकारी स्कूल में नटवारा निवासी रोहित स्कूल मैदान में घूम रहा था, तभी आरोपित छात्र भी बाहर निकला। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने को लेकर कहासुनी हुई। सहपाठी छात्रों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया।

इसके बाद लंच पर आरोपित छात्र घर गया। वह स्कूल बैग में चाकू छिपाकर लाया। स्कूल की छुट्टी होते ही खेल मैदान में खड़े रोहित के पास पहुंचा और उसके पेट में चाकू घोंप दिया। रोहित के पिता अशोक प्रजापति महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। छात्र गांव में अपने चाचा-चाची के साथ रहता था।

  • admin

    Related Posts

    रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

    भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार…

    विशाल भजन संध्या के साथ वृद्धजनों का अभिनंदन, समाजसेवा गतिविधियों का भी होगा आयोजन

    भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद को जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य माना जाता है। इन्हीं संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे