अमित शाह ने संकल्प पत्र के तीसरे पार्ट को किया जारी, कच्ची कॉलोनियों में मालिकाना हक समेत कई बड़े वादे किए

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र के तीसरे पार्ट को जारी करते हुए कई बड़े वादे किए हैं जिनमें कच्ची कॉलोनियों को मालिकाना हक, 50 हजार सरकारी नौकरियां और तीन साल के अंदर युमान साफ किया जाना शामिल है। अमित शाह ने 6 महीनों के अंदर सील की गई 13 हजार दुकानों को दोबारा खोलने का वादा भी किया है। इसके अलावा पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को मालिकाना हक और रेहड़ी पटरी वालों को आर्थिक मदद देने का वादा भी किया गया है। अमित शाह ने कहा, पीएम मोदी ने 1700 से ज्यादा अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने का वादा किया था। लेकिन इनमें किसी को तोड़ने और खरीदने या बेचने का अधिकार नहीं था। लेकिन अब इन्हें संपूर्ण मालिकाना हक दिया जाएगा जिससे वह घर को पूरा तोड़कर नया बना सकते हैं और बेच सकते हैं। इसके अलावा अगले 3 साल में युमना को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा। एलएनडीओ के स्वामित्व वाले मार्केट को भी फ्रीहोल्ड किया जाएगा। सभी गिग वर्कर्स के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा जो सभी वर्कर्स के लिए 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा और 10 लाख तक का जीवन बीमा दिया सुनिश्चित करेगा।

केजरीवाल पर बोला हमला
अमित शाह ने कहा कि हम चुनावों को काफी गंभीरता से लेते है। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, इस तरह से सफाई से झूठ बोलने वाला शख्स मैंने अपनी जीवन में नहीं देखा। वह वादा करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते और फिर मासूम चेहरा बनाकर झूठ बोलते हैं। उन्होंने शीशमहल को लेकर भी केजरीवाल पर निशाना साधा और उनके सारे अधूरे वादे गिनाए।

संक्लप पत्र के पहले दो हिस्सों में कौन-कौन से वादे?
बीजेपी ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को दिल्ली के लिए जारी अपने पहले चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता, प्रत्येक गर्भवती महिला को 21,000 रुपये की सहायता, 500 रुपये में एलपीजी (घरेलू गैस) सिलेंडर और वरिष्ठ नागरिकों को 2,500 रुपये पेंशन देने का वादा किया था। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को जारी पार्टी के दूसरे घोषणापत्र में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की जिनमें सरकारी संस्थानों में ‘किंडरगार्टन’ से लेकर पीजी स्तर तक जरूरतमंद छात्रों के लिए मुफ्त शिक्षा शामिल है। घोषणापत्र में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और राज्य सिविल सेवा (पीसीएस) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को वित्तीय मदद देने का भी वादा किया गया जिसके तहत दो प्रयासों तक 15,000 रुपये की मदद दी जाएगी।

admin

Related Posts

अब नहीं होगी EV चार्जिंग की चिंता: दिल्ली सरकार के 2026 प्लान से मोहल्ला-मोहल्ला लगेगा चार्जिंग स्टेशन

नई दिल्ली अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इलेक्ट्रिक गाड़ी (EV) खरीदने से सिर्फ इसलिए हिचक रहे हैं कि चार्जिंग कहां करेंगे, तो अब आपकी यह चिंता जल्द दूर…

दिल्ली में बेटियों के लिए नई योजना, रेखा गुप्ता सरकार देगी आर्थिक मजबूती

दिल्ली दिल्ली की भाजपा सरकार ने लखपति बिटिया योजना का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुआई में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह