पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग पर अमित शाह का बयान, दूसरे चरण में भी अपील की

कोलकाता

 पश्चिम बंगाल में राज्य की 152 सीटों की वोटिंग होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है। कोलकाता में प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह 152 में बीजेपी को करीब 110 सीटें मिलने जा रह रही है। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी दूसरे चरण के बाद बीजेपी अपने बूते पर सरकार ने बनाएगी। उन्हाेंने बंपर वोटिंग के बंगाल के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि यह भय से भरोसे की तरफ की सफर है। उन्होंने कहा बंगाल के पहले चरणें में एक भी मौत नहीं हुई। यह अपने आप में एक अजूबा (अनूठी उपलब्धि) है। अमित शाह ने कहा कि मेरे पास जो फीडबैक है। उसके तहत बंगाल की जनता ने पहले चरण में सबकुछ तय कर दिया है। अमित शाह ने मोटेतौर पर पहले चरण में बीजेपी के लिए फायदा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि दीदी जाने वाली है और बीजेपी आने वाली है। भय जाने वाला है और भरोसा आने वाला है।

अमित शाह की बड़ी बातें:
  दीदी जाने वाली हैं बीजेपी आने वाली है।
    पहले चरण की 152 सीटों में 110 जीतेंगे।
    लोगों ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है।
    पहले चरण के मतदान में सभी रिकॉर्ड टूटे।
    बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट।
    बंगाली बोलने वाला ही बंगाल का सीएम बनेगा।
    बंगाल के लोगों ने भय से भरोस की यात्रा की है।
    असम की तर्ज पर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
    भय जाने वाला है, भरोसा आने वाला है।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक अफवाह फैला रही हैं कि अगर बीजेपी जीती तो बाहर के लोग बंगाल चलाएंगे। दीदी मैं कहता हूं कि बंगाल का सीएम बंगाल में जन्म लेने वाला बंगाली बोलने वाला ही होगा। वह भाजपा का कार्यकर्ता होगा। हां, वह आपका भतीजा नहीं होगा।

दूसरे चरण में भी बंपर बोटिंग की अपील
अमित शाह ने कहा पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में ऐतिहासिक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं।बंगाल के इतिहास के सबसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए चुनाव आयोग, सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPFs) के बहादुर जवानों और हमारी पश्चिम बंगाल पुलिस का भी अभिनंदन करता हूं। अमित शाह ने आगे कहा कि मैं एक बार फिर दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से कहना चाहता हूं कि भयमुक्त होकर अपनी इच्छा से मतदान कीजिए। मतदान में गड़बड़ी न हो, इसकी बहुत अच्छी व्यवस्था चुनाव आयोग ने की है। उन्होंने कहा कि पुराने चुनाव भूल जाइए, बंगाल के सुनहरे भविष्य के लिए मतदान करें और बीजेपी की सरकार बनाएं। पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

admin

Related Posts

चुनाव आयोग पर कलकत्ता हाईकोर्ट का गुस्सा, तुगलकी फरमान पर की कड़ी टिप्पणी

कलकत्ता   पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के दिन यानी गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग की जमकर क्लास लगाई. हाईकोर्ट ने बुधवार को भी आयोग को फटकार…

हाईकोर्ट जज का कड़ा रुख: ‘पवन खेड़ा ने महिला को विवादों में घसीटा’, कस्‍टडी में पूछताछ जरूरी

गुवाहाटी गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ा झटका देते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. यह फैसला उस मामले में आया है, जिसमें असम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बार्सिलोना की जीत के बाद यमाल हुए चोटिल, महिला टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
बार्सिलोना की जीत के बाद यमाल हुए चोटिल, महिला टीम बनी चैंपियन

जन्मदिन पर सचिन का नन्हे फैन संग दिल छू लेने वाला पल

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 3 views
जन्मदिन पर सचिन का नन्हे फैन संग दिल छू लेने वाला पल

RCB और GT के बीच कांटे की टक्कर, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबर

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
RCB और GT के बीच कांटे की टक्कर, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबर

MI vs CSK: संजू सैमसन ने मचाया धमाल, 101 रन और यूनिक र‍िकॉर्ड के साथ वानखेड़े में तूफान

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
MI vs CSK: संजू सैमसन ने मचाया धमाल, 101 रन और यूनिक र‍िकॉर्ड के साथ वानखेड़े में तूफान

CSK की सबसे बड़ी जीत: संजू का शतक और अकील का ‘चौका’ बने जीत की वजह

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
CSK की सबसे बड़ी जीत: संजू का शतक और अकील का ‘चौका’ बने जीत की वजह

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 23, 2026
  • 2 views
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड