बरेली में नए साल की तैयारियों के बीच पुलिस का सख्त रुख, हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई का अलर्ट

    बरेली
 बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने 31 दिसंबर 2025 की रात के लिए नई एडवाइजरी जारी की है. पुलिस प्रशासन ने नए साल 2026 के आगमन पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु हुड़दंगियों, स्टंटबाजों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का खाका तैयार किया है. शहर के होटलों और रेस्टोरेंट संचालकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं. नियम तोड़ने वालों के वाहन सीज करने और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है. सड़क पर केक काटने या यातायात बाधित करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.

सड़क पर केक काटा या स्टंट किया तो खैर नहीं

नए साल के जश्न के दौरान अक्सर कुछ लोग सड़कों पर गाड़ियां रोककर नाच-गाना और तेज आवाज में म्यूजिक बजाते हैं. एसएसपी ने साफ किया है कि बीच सड़क पर केक काटना, बाइक या कार से स्टंट करना और तेज रफ्तार से वाहन चलाना अपराध माना जाएगा. ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अलर्ट मोड पर है. यदि जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई, तो पुलिस न सिर्फ वाहन जब्त करेगी, बल्कि आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई भी सुनिश्चित करेगी.

होटलों और आयोजकों के लिए कड़े निर्देश

पुलिस ने शहर के तमाम होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को भी हिदायत दी है. एसएसपी ने बाइट के माध्यम से बताया कि आयोजकों को साफ निर्देश हैं कि वे नियमों के दायरे में रहकर ही सेलिब्रेशन कराएं. किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि किसी कार्यक्रम में हुड़दंग की स्थिति बनती है, तो आयोजकों की जिम्मेदारी होगी कि वे तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें. थाना अध्यक्षों के माध्यम से सभी प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर्स को पहले ही सूचित करा दिया गया है.

शांति और सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता

बरेली पुलिस का उद्देश्य किसी की खुशियों में खलल डालना नहीं, बल्कि शहर में सुरक्षा और शांति बनाए रखना है. एसएसपी अनुराग आर्य के अनुसार, लोग दूसरों को परेशान किए बिना या यातायात को बाधित किए बिना जश्न मनाएं. किसी भी व्यक्ति को कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जोश में आकर की गई एक छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है और नए साल की पहली सुबह हवालात में देखनी पड़ सकती है.

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री योगी बोले – लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि राजस्व मामलों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि…

एडिशनल पुलिस कमिश्नर बोले- कमिश्नरेट के घेराव की बात गलत, सिर्फ बात करने आए थे कमांडेंट

कानपुर.  कानपुर में शनिवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस में अर्धसैनिक बल आईटीबीपी के जवानों की हलचल के मामले को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। दरअसल,  जवान अपने साथी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी