Amazon भी TikTok को खरीदने की दौड़ में हुआ शामिल

नई दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से TikTok को बेचने के लिए मिला समय जल्द पूरा होने वाला है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि जेफ बेजोस की कंपनी Amazon भी TikTok को खरीदने की दौड़ में शामिल हो गई है। हालांकि सिर्फ Amazon ही नहीं है जिसने आखिरी समय पर TikTok को खरीदने के लिए बोली लगाई है। Zoop नाम का स्टार्टअप भी पॉपुलर वीडियो ऐप TikTok को खरीदने की दौड़ में शामिल हो गया है। इस मामले में फिलहाल ताजा जानकारी यह है कि व्हाइट हाउस की ओर से TikTok की डील पर बहुत जल्द मुहर लग सकती है।

TikTok की डील को लेकर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। अभी बीते दिनों एंड्रेसन होरोविट्ज के TikTok डील की रेस में कूदने की खबर आई थी। अब इसमें Amazon का नाम भी शामिल हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Amazon ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक को लिखे एक पत्र के जरिए TikTok के यूएस बिजनेस को खरीदने की इच्छा जताई है। Amazon, TikTok डील की रेस में शामिल होने वाला आखिरी नाम है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कोई भी Amazon की दावेदारी को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहा है।

दरअसल, अमेरिका का मानना है कि TikTok उसके नागरिकों के निजी डेटा को चीन भेज सकता है। इसी के चलते पिछले साल अमेरिका में एक कानून पास किया गया था। जिसमें TikTok को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की शर्त रखी गई थी। पहले यह कानून इसी साल जनवरी में लागू होने वाला था, लेकिन बाद में डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बदलकर 5 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया था। बता दें कि इस शर्त को पूरा न करने पर TikTok अमेरिका में बैन हो जाएगा। इस बारे में फिलहाल Amazon ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

क्या पू हो पाएगी डील?
भारत में फिलहाल TikTok ऐप बैन है, लेकिन जिन देशों में यह काम कर रहा है, वहां अब यह सिर्फ एक शॉर्ट वीडियो ऐप नहीं रह गया है। अमेरिका में इस ऐप के 17 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। यह एक शॉपिंग हब भी बन गया है। यहां इंफ्लुएंसर्स लोगों को कई तरीके का सामान खरीदने के लिए प्रभावित करते हैं। बता दें कि TikTok की अपनी ई-कॉमर्स सर्विस TikTok Shop भी है। Amazon भी इसी तरह की सर्विस अपने प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने की असफल कोशिश कर चुकी है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि TikTok को खरीद कर Amazon फिर से अपने बिजनेस में नए फीचर्स जोड़ने की कोशिश करेगी। अमेरिका से आ रही खबरों की मानें तो एंड्रेसन होरोविट्ज, ब्लैक स्टोन, सिल्वर लेक जैसे जाइंट्स को TikTok के बिजनेस का आधा हिस्सा मिल सकता है। वहीं, ओरेकल को TikTok यूएस बिजनेस का डेटा संभालने का काम मिल सकता है। देखना होगा कि TikTok के कितने हिस्से होते हैं और किस-किस के हाथ लगते हैं।

  • admin

    Related Posts

    गर्मियों में खो गया है चेहरे का ग्लो, नारियल के इन देसी फेस पैक्स से पाएं पार्लर जैसा निखार

     गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं. तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण चेहरे की नेचुरल चमक धीरे-धीरे कम होने लगती…

    वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप किलर OnePlus Nord 6 के लॉन्च और इसके दमदार स्पेसिफिकेशन से जुड़ी खबर के लिए यहाँ 3 शीर्षक और 2 टैग्स दिए गए हैं:

    OnePlus का ऑलराउंडर फोन अब भारत में धूम मचाने आ रहा है। फोन 7 अप्रैल को शाम 7PM लॉन्च होगा और 9 अप्रैल दोपहर 12PM से खरीदने के लिए उपलब्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 6 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती