कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप: पुरंदर मिश्रा बोले – पार्टी सिमट गई ‘पप्पू-बिट्टू’ तक

  • दिल्ली में पप्पू,छत्तीसगढ़ में बिट्टू ,कांग्रेस परिवार तक सिमटी:पुरंदर मिश्रा
  • 'दिल्ली में पप्पू, छत्तीसगढ़ में बिट्टू' – कांग्रेस पर पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला
  • कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप: पुरंदर मिश्रा बोले – पार्टी सिमट गई 'पप्पू-बिट्टू' तक
  • तथाकथित आर्थिक नाकेबंदी में कांग्रेस द्वारा बुलाए गए मजदूरों को पेमेंट नहीं हुआ,पेमेंट करवाए सचिन पायलट:पुरंदर मिश्रा
  • पुरंदर मिश्रा का तंज – कांग्रेस अब केवल परिवार की पार्टी रह गई

रायपुर
 भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जाँच कार्रवाई और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के मद्देनजर आहूत कांग्रेस के आर्थिक नाकाबंदी आंदोलन के बाद कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के प्रदेश दौरे के मद्देनजर सवाल दागा है कि दिल्ली में 'पप्पू' और छत्तीसगढ़ में 'बिट्टू', क्या उनकी अब यही राजनीति बची है? श्री मिश्रा ने यह भी जानना चाहा है कि सचिन छत्तीसगढ़ आकर क्या यही बताना चाहते हैं कि कांग्रेस परिवारवाद में ही सिमटकर रह गई है? क्या यही भारत की सेवा करना है?

भाजपा विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के वैचारिक दीवालिएपन का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि कांग्रेस का आर्थिक नाकाबंदी आंदोलन न देश, न प्रदेश और न ही जनता के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर हुआ, बल्कि शराब घोटाले से अर्जित 16.70 करोड़ रुपए रियल स्टेट में निवेश करने और कुल 1,000 करोड़ रुपए की हेराफेरी करने के मामले में गिरफ्तार भूपेश बघेल के उस बेटे के बचाव में किया गया जो कांग्रेस का पदाधिकारी तक नहीं है! यह बड़ी विडम्बना ही है कि 140 साल पुरानी पार्टी का अब यह दायित्व हो गया है कि पार्टी को छोड़कर अब घर-परिवार की चिंता कर रहे हैं! श्री मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी कि यह जो आर्थिक नाकाबंदी के नाम पर सियासी ड्रामा किया गया, अगर यदि कांग्रेस के नेता अपने घरों में आर्थिक नाकाबंदी कर लेते तो यह समस्या आती ही नहीं। इस नाकाबंदी से साबित हो गया कि पूरी कांग्रेस व्यक्ति के प्रति केंद्रित है जनता के प्रति नहीं। जनता के मुद्दों से कोई कांग्रेस का लेना-देना नहीं है। श्री मिश्रा ने इस बात के लिए भी कांग्रेस पर करारा कटाक्ष किया कि कांग्रेस ने दैनिक मजदूरी पर मजदूरों को लाकर आर्थिक नाकाबंदी की, लेकिन कुछ मजदूरों को उस दिन का पेमेंट नहीं किया और वे लोग बाद में हल्ला मचा रहे थे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कम-से-कम उन मजदूरों का तो पेमेंट करवा दें, जिनको उस दिन की मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है।

admin

Related Posts

विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास और सशक्तिकरण के लिए प्राथमिकता आधारित लाभ वितरण की अपील

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज लोक भवन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन योजना) की समीक्षा बैठक ली।…

कवर्धा को स्वच्छ, सुंदर और धूल-रहित बनाने के लिए योजनाबद्ध विकास कार्य जारी

रायपुर फुटकर व्यापारियों को मिला स्थायी व्यवसाय का ठिकाना, सुरक्षित हुआ रोजगार कवर्धा शहरवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने नगर के हृदय स्थल में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे