इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा नेता इरफान सोलंकी की सजा पर नहीं लगाई रोक, जमानत मंजूर

प्रयागराज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कब्जे के लिए महिला का घर जलाने के मामले में सात साल की सजा पाए कानपुर के सीसामऊ सीट से सपा विधायक रहे इरफान सोलंकी की जमानत मंजूर कर ली है। हालांकि कोर्ट ने सजा पर रोक नहीं लगाई है। साथ ही सजा बढ़ाने की राज्य सरकार की अपील चार सप्ताह बाद सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता एवं न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह की खंडपीठ ने गुरुवार को खुली अदालत में सुनाया। खंडपीठ ने इरफान सोलंकी और राज्य सरकार की अपीलों पर लंबी सुनवाई के बाद गत आठ नवंबर को फैसला सुरक्षित कर लिया था।

मामले के तथ्यों के अनुसार, कानपुर की स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने घर जलाने के मामले में विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान सोलंकी सहित पांच लोगों को गत सात जुलाई 2024 को सात साल कैद की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर स्पेशल कोर्ट के इस आदेश को चुनौती दी गई। अपील में सजा रद्द करने व अंतिम निर्णय आने तक जमानत देने व सजा पर रोक लगाने की मांग की गई। उधर राज्य सरकार ने सजा बढ़ाकर उम्रकैद करने की मांग में अपील दाखिल की।

जानें पूरा मामला
बता दें कि जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने घर जलाने के मामले में कानपुर की सीसामऊ विधानसभा के निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान सोलंकी पर मुकदमा दर्ज कराया था। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 7 जुलाई 2024 को इरफान सोलंकी समेत पांच लोगों को सात साल की कैद की सजा सुनाई है। इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए अपील दाखिल की गई है। सजा के चलते इरफान सोलंकी की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है। सजा पर रोक लगती है तो सदस्यता बहाल हो जाएगी।

admin

Related Posts

कानपुर फर्जी मार्कशीट रैकेट का भंडाफोड़, हैदराबाद से चल रहा था बड़ा नेटवर्क

कानपूर उत्तर प्रदेश के कानपुर में फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट तैयार करने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के बाद जांच में एक के बाद एक चौंकाने वाली जानकारियां सामने…

विधानसभा चुनाव के बाद हो सकते हैं पंचायत चुनाव, सरकार ने भेजा नया प्रस्ताव

लखनऊ यूपी में पंचायत चुनाव समय पर न होने से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो जाएगा। ऐसे में प्रशासक समिति के माध्यम से ग्राम प्रधानों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?