ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने क्रिकेट से लिया संन्यास, भारत-न्यूजीलैंड ODI सीरीज से ठीक पहले रिटायरमेंट की घोषणा

नई दिल्ली

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डग ब्रेसवेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है. ब्रेसवेल ने 69 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में न्यूजीलैंड टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें उन्होंने 120 विकेट लिए और बल्लेबाजी में कुल 915 रन भी बनाए. ब्रेसवेल ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था.

डग ब्रेसवेल को हाल ही में रिब इंजरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट के खेल को अलविदा कहना पड़ा है. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी ब्रेसवेल की रिटायरमेंट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है.

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने डग ब्रेसवेल की रिटायरमेंट की पुष्टि करते हुए लिखा, "ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है. ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए 28 टेस्ट, 21 ODI और 20 टी20 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 120 विकेट और 915 रन बनाए. उन्होंने न्यूजीलैंड की ऑस्ट्रेलिया पर ओबार्ट में आई आखिरी टेस्ट जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने दूसरी पारी में 40 रन देकर 6 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 7 रनों से यादगार जीत दिलाई थी. डग, आपको एक बेहतरीन करियर के लिए बधाई."

डग ब्रेसवेल ने अपनी रिटायरमेंट पर कहा कि न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलना उनके लिए सबसे बड़े गर्व का विषय रहा. अपने फर्स्ट-क्लास करियर में उन्होंने 137 मैचों में 422 विकेट लिए. अपने लंबे फर्स्ट-क्लास करियर में उन्होंने 3 शतक और 24 अर्धशतक समेत 4,505 रन भी बनाए.

आपको बता दें कि कुछ ही दिन में भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा. डग ब्रेसवेल ने भारत के खिलाफ 4 वनडे और 2 टेस्ट मैचों में कुल मिलाकर 5 विकेट लिए थे.

admin

Related Posts

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

मुंबई  आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर ल‍ियाम डाउसन (Liam Dawson) ने अपने एक बड़े फैसले से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. 36 साल के डॉसन…

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

 रायपुर  आईपीएल 2026 में बुधवार (13 मई) को रायपुर के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेले गए मुकाबले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी