लॉ कॉलेज दुष्कर्म मामले में तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा सहीत चारों आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता

कोलकाता कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोलकाता पुलिस ने बताया है कि लॉ कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी (55) को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले कोलकाता के विधि कॉलेज में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी व तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रोमित मुखोपाध्याय (20) को गिरफ्तार किया है।

मोनोजीत इसी कॉलेज का पूर्व छात्र है, जबकि जैब व प्रोमित मौजूदा छात्र हैं। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता का न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया है। मेडिकल में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मोनोजीत के सोशल मीडिया हैंडल से पता चला कि वह कॉलेज की तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद इकाई का पूर्व अध्यक्ष व टीएमसी के छात्र संगठन की दक्षिण कोलकाता शाखा का संगठन सचिव है।  

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर पीटा, फिर हैवानियत
छात्रा ने शिकायत में बताया कि उसने मोनोजीत के शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया, तो उसने साथियों के साथ मिलकर उसे पीटा। घसीटकर गार्ड रूम में ले गए। मोनोजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी बाहर पहरा दे रहे थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कॉलेज का मेन गेट बंद कर दिया और सुरक्षा गार्ड को उसके कमरे के बाहर बैठा दिया। पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा कि मोनोजीत ने उसके बॉयफ्रेंड को पीटने और माता पिता को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी थी।

दुष्कर्म का वीडियो बनाया, वायरल करने की दी धमकी
शिकायत के अनुसार दरिंदों ने दुष्कर्म का मोबाइल फोन पर वीडियो भी बनाया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।

वकील है मोनोजीत
मोनोजीत जिला अदालत में आपराधिक मामलों का वकील है। उसे कॉलेज में 45 दिन के लिए अस्थायी गैर-शिक्षण कर्मचारी के रूप में नियुक्ति भी दी गई थी।

  • admin

    Related Posts

    गर्मी से राहत कब? केरल में लेट पहुंचा मॉनसून, UP में बारिश के संकेत शुरू

    नईदिल्ली मॉनसून कहां है और कब तक दस्तक देगा। भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में यही सवाल जारी है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग…

    बंदर अब्बास से भड़का ईरान, IRGC ने अमेरिकी ठिकानों पर बरसाए हमले

       तेहरान अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता लगातार विफल होती नजर आ रही है. इसी बीच ईरानी की IRGC ने दावा किया है कि उसने बंदर अब्बास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 0 views
    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 1 views
    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 1 views
    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल