अक्षय कुमार फिर से बनेंगे वकील, करण जौहर संग मिलाया हाथ

मुंबई,

 अक्षय कुमार और करण जौहर ने अपने नए प्रोजेक्ट की सोशल मीडिया पर घोषणा की। फिल्म भारत के शीर्ष बैरिस्टर सी. शंकरन नायर के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में ‘अक्की’ बैरिस्टर की भूमिका में होंगे। फिल्म जलियांवाला बाग कांड पर आधारित है। यानि ‘जॉली एलएलबी 2’ के बाद एक बार फिर से अक्षय कुमार काले कोट में नजर आएंगे।

शुक्रवार को निर्माताओं ने अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया। इंस्टाग्राम पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने एक पोस्टर साझा कर कैप्शन में लिखा ‘एक अनकही कहानी, एक अनसुना सच। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी करेंगे। जिसमें अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे अहम भूमिका में नजर आएंगे। अनटाइटल्ड फिल्म 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं, धर्मा प्रोडक्शन के साझा किए गए पोस्टर पर लिखा है ‘एक नरसंहार के चौंकाने वाले कवर-अप पर अनटाइटल्ड फिल्म जिसने भारत के शीर्ष बैरिस्टर सी. शंकरन नायर को ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ने को प्रेरित किया। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित और रघु पलट और पुष्पा पलट की किताब ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ पर आधारित है।’

बता दें कि ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’डायर द्वारा वायसराय की कार्यकारी परिषद के पूर्व सदस्य चेत्तूर शंकरन नायर के खिलाफ शुरू किए गए मानहानि मुकदमे के अगल-बगल घूमती है।

सी. शंकरन नायर एक भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ और सुधारक थे, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित आगामी कोर्टरूम-ड्रामा अक्षय कुमार पर केंद्रित है, जो स्वतंत्रता-पूर्व युग की फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

फिल्म को करण जौहर और अपूर्व मेहता के धर्मा प्रोडक्शंस, अक्षय कुमार के होम प्रोडक्शन केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव द्वारा फंड किया गया है। प्रोजेक्ट में अक्षय कुमार, माधवन और अनन्या के साथ साथ नजर आएंगे।

इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार की झोली में ‘हाउसफुल 5’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत अन्य कई प्रोजेक्ट्स भी हैं। दूसरी ओर आर. माधवन आदित्य धर की अनटाइटल्ड फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ नजर आएंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    एक्ट्रेस आमना ने बयां किया डरावना अनुभव, बोलीं- उस घटना ने अंदर तक तोड़ दिया था

    मुंबई  शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह…

    28 दिन बाद भी ‘राजा शिवाजी’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने फिर मचाया बवाल

    मुंबई  मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी