‘हेरा फेरी’ को लेकर अक्की का ने दिया बयान, कब से शुरू होगी शूटिंग!

मुंबई

राजू भइया के किरदार में अक्षय कुमार को वापसी करते हुए देखने के लिए सिनेप्रेमी काफी बेताब हैं। निर्देशक प्रियदर्शन की क्लट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी से अक्की के इस किरदार को पहचान मिली है। इसके अलावा बाबू भइया (परेश रावल) और श्याम (सुनील शेट्टी) जैसे कैरेक्टर्स ने भी हेरा फेरी की सफलता में अहम भूमिका अदा की है।

लंबे समय से फैंस हेरा फेरी की तीसरी किस्त यानी हेरा फेरी 3 को लेकर इंतजार कर रहे हैं। अब अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जो इस तरफ इशारा कर रहा है कि जल्द ही उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है।

बीते समय में कई बार हेरा फेरी 3 की मेकिंग को लेकर अलग-अलग तरीके की खबरें सामने आ चुकी हैं। कभी स्टार कास्ट की अदला-बदली तो कभी डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर को चयन को लेकर पेंच फंसा दिखा है। फिलहाल हेरी फेरी 3 को लेकर खुद अभिनेता अक्षय कुमार ने बिग अपडेट दिया है। हाल ही में एक मीडिया समिट के दौरान अक्की ने इस मामले पर अपनी राय रखी है और कहा है-

देखिए फिलहाल हम पूरी तरह से वेलकम की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसके बाद अगर निर्माताओं की आपसी हेरा फेरी निपट जाए तो हम उस पर भी फोकस करेंगे। मजाक से अलग हटकर, हो सकता है कि अगले साल हम इसकी शुरुआत कर दें।

अक्षय के इस बयान से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि अगले साल हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू की जा सकती है। ऐसे में जो फैंस हेरा फेरी 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अक्की का ये बयान किसी गुड न्यूज से कम नहीं हैं।

एक साथ नजर आए थी हेरा फेरी की कास्ट
कुछ दिन पहले हेरा फेरी की पूरी मंडली राजू, बाबू भइया और श्याम यानी अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी को एक साथ स्पॉट किया गया था। इन तीनों की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं और जमकर वायरल भी हुईं।

  • admin

    Related Posts

    टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर-मैन छोड़ने के दिए संकेत, ‘ब्रांड न्यू डे’ बन सकती है आखिरी फिल्म

    फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है। अब इसके मुख्य अभिनेता…

    ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट: मायरा के स्टॉकर की असलियत आई सामने, घर का निकला ऋषभ

    स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में इन दिनों एक बहुत ही धमाकेदार मोड़ चल रहा है. अभिरा और अरमान की मुश्किलें काफी बढ़ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर